शहीद चौक पर सिंधिया का पुतला फूंका
गरोठ | ब्लॉक कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने को लेकर विरोध जताया। शुक्रवार दोपहर में पुराना बस स्टैंड शहीद चौक पर पुतला फूंका। नारेबाजी की। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कचरूलाल मगर, कांग्रेस के सेक्टर प्रभारी सुनील मिश्रा, प्रदेश सचिव ललित चंदेल, अनूप व्यास, पूर्व पार्षद मो. रईस कुरैशी, ओमप्रकाश मालवीय, ओमप्रकाश मोदी, रामगोपाल ननेरा, रामगोपाल परिहार, गोपाल प्रधान सहित अन्य मौजूद थे।