वरिष्ठ अभिभाषक अमरसिंह भाटी का निधन
मंदसौर | जिला राजपूत समाज संगठन के वरिष्ठ पूर्व संरक्षक, वरिष्ठ अभिभाषक अमरसिंह भाटी बसई का 94 वर्ष की उम्र में गुरुवार को स्वर्गवास हो गया। अंतिम यात्रा में सैकड़ांे समाजजन, चिकित्सक, अभिभाषक एवं गणमान्यजन शामिल हुए। मुक्तिधाम पर शोकसभा में भाटी के जीवन संस्मरण, समाजसेवा व आम शोषित वर्ग की सेवाओं को याद करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।