- Hindi News
- National
- Mandsour News Mp News Swing And Swing Of The Children39s Park Built Seven Years Ago Broken Due To Lack Of Care
सात साल पहले बनाए गए बाल उद्यान के झूले और चकरी देखरेख के अभाव में टूटे
स्वच्छता काे लेकर भी रेलवे ने व्यवस्था नहीं की
पश्चिमी रेलवे एवं मंदसौर जिले का प्रमुख रेलवे स्टेशन शामगढ़ हैं। 30 से ज्यादा सुपरफास्ट और लोकल ट्रेनों का आवागमन पश्चिमी रेलवे मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए यात्रियों एवं बच्चों के लिए 7 साल पहले बाल उद्यान बनाया था, जो देखरेख के अभाव में दुर्दशा का शिकार रहा है।
बाल उद्यान का उद्घाटन पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर के महाप्रबंधक एसवी आर्य, कोटा रेल मंडल प्रबंधक एन. मधुसूदन आर्य ने 13 फरवरी 2013 को किया था। इसमें बगीचे में दो छोटे-बड़े झूले, फव्वारा एवं हरियाली युक्त गार्डन में कई प्रजाति के फूलों के पौधे, झूले-चकरिया एवं बच्चों के फिसल पटिट्यां लगाई थी। उद्घाटन के बाद रेलवे ने देखरेख की तरफ ध्यान नहीं दिया। छोटे-बड़े झूले रखरखाव के अभाव में टूट गए। फव्वारा पानी के अभाव में नहीं चला, पानी की टंकी पास में ही है। स्वच्छता काे लेकर भी रेलवे द्वारा बाल उद्यान में कोई व्यवस्था नहीं की गई। जगह-जगह पहले ही है गंदगी है। रेलवे द्वारा गार्डन के आसपास जालियां लगाई थी, जो कई जगह टूटी पड़ी हैं।
बाल उद्यान में लगाई गई चकरियां और झूले देखरेख के अभाव में टूट गई हैं।
रेलवे बुकिंग ऑफिस के पास बना उद्यान
रेलवे द्वारा यह बाल उद्यान रेलवे बुकिंग ऑफिस के पास बना हुआ है। इसकी दुर्दशा को लेकर समाजसेवी राधेश्याम महान् द्वारा भी संबंधित अधिकारियों को कई बार पत्र जारी कर अवगत कराया, लेकिन रखरखाव को लेकर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
सौंदर्यीकरण करेंगे
राजेश यादव, इंजीनियर, आईओडब्ल्यू