- Hindi News
- National
- Piplia News Mp News Teenager Hanged Wrote Family39s Reputation Was Spoiled
किशोरी ने लगाई फांसी, लिखा : परिवार की इज्जत खराब हुई
गांव गुड़भैली का मामला, छोड़ा सुसाइड नोट
गुड़भैली बड़ी में सोमवार सुबह एक किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह घर पर अकेली थी। मौके पर मिले दो पेज के सुसाइड नोट में किशोरी ने आत्महत्या के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया।
पुलिस मामले में जांच कर रही है। गुड़भेली बड़ी में शिव मंदिर के पास निवासी वंदना पिता बद्रीलाल (16) ने सोमवार सुबह 8 बजे फांसी लगा ली। परिजन के खेत से लौटने पर घटना का खुलासा हुआ। सूचना पर टीआई भुवानसिंह गौर, एसआई पूर्णिमासिंह मौके पहंुचे। यहां उन्हें दो पेज का सुसाइड नोट मिला। इसमें लिखा कि मुझसे गलतियां हुई हैं
इसलिए मैं आत्महत्या कर रही हूं। जानकारी के अनुसार किशोरी दसवीं की छात्रा थी। कुछ माह पहले ही इसी किशोरी के अपहरण के मामले में अभिषेक नामक युवक के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। एसआई पूर्णिमा सिंह ने बताया सुसाइड नोट जब्त किया है। फिलहाल जांच चल रही है।