- Hindi News
- National
- Suwasra News Mp News There Is Confusion Over Animal Fair Due To Corona Virus
कोरोना वायरस से पशु मेले पर है असमंजस
नगर में लगने वाले नाग महाराज का पशु एवं कृषि मेले पर कोरोना वायरस का संकट गहराया है। प्रतिवर्ष गुड़ी पड़वा से रामनवमी तक इस मेले का आयोजन होता है। मेले में देशभर से किसान और व्यापारी यहां मवेशियों की खरीदी बिक्री करने पहुंचते हैं। इसके साथ ही नगर परिषद के द्वारा इस 9 दिवसीय मेले में भव्यता प्रदान करने के लिए किसानों, व्यापारियों एवं नागरिकों के मनोरंजन के लिए झूले-चकरी, ऑर्केस्ट्रा, भजन संध्या और कवि सम्मेलन जैसे कार्यक्रमों का आयोजन होता है।
25 मार्च से शुरू होने वाले मेले के लिए परिषद की सभी तैयारी पूर्ण हो चुकी है। दुनियाभर में महामारी का रूप ले चुका कोरोना वायरस का असर इस मेले के आयोजन पर भी पड़ सकता है। देशभर में होने वाले छोटे-बड़े आयोजन को शासन ने निरस्त कर दिया है। ऐसे में नगर में लगने वाले इस मेले पर संशय बना हुआ है। हालांकि परिषद के सीएमओ रमेशचंद्र सतपुड़ा का कहना है कि मेले की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। प्रशासन के द्वारा मेले आयोजन पर जो भी निर्देश दिया जाएगा, उसका पालन किया जाएगा।