पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को पीपीटी से दिया जल जीवन मिशन का प्रशिक्षण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन संबंधी गरोठ विकासखंड के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की स्तरीय कार्यशाला तनिष्का ग्रामीण शहरी महिला समिति उज्जैन ने उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में लगाई। इसमें स्वास्थ्य विभाग के विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक नीलेश शर्मा, कम्युनिटी मोबेलाॅइजर दीपक फरक्या, बीईई घनश्याम जांगड़े व गरोठ विकासखंड की सभी आशा सहयोगिनी, एएनएम, एमपीडब्ल्यू एवं स्टाफ नर्स को पीएचई विभाग के जिला सलाहकार मुकेश गुप्ता ने प्रशिक्षण दिया। इसमें जलजीवन मिशन का उद्देश्य, वर्ष 2024 तक प्रत्येक ग्रामीण परिवार को क्रियाशील घरेलू नल
कनेक्शन के माध्यम से शुद्ध व पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करवाने संबंधी प्रशिक्षण पीपीटी के माध्यम से बताया।

खबरें और भी हैं...