पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोरोना से महिलाओं व बच्चों को किया जागरूक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर व क्षेत्र में होली व धुलेंडी का पर्व मनाया

ईको फ्रेंडली कलर से मनाया होली पर्व

_photocaption_गरोठ | नगर व क्षेत्र में होली व धुलेंडी का पर्व मनाया। धुलेंडी पर्व पर नगर में रंग गुलाल का माहौल रहा। होली पर्व के तहत नगर सहित क्षेत्र में शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया। दूसरे दिन सुबह से ही नगर में रंगों के पर्व धुलेंडी को लेकर आनंद व उल्लास का वातावरण दिखाई दिया। दिनभर पुरुषों, युवकों महिलाओं व बच्चों की टोलियां एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं देती दिखाई दी। पुराने बस स्टैंड पर नगर परिषद द्वारा खड़े किए फायर फाइटर से रंग की बौछार ने नागरिकों को रंगों से सराबोर कर दिया। धुलेंडी पर ढोल व डीजे की धुन पर युवा नाचते रहे। वही विभिन्न समाज द्वारा सामाजिक आयोजन संपन्न हुए। होली पर्व को लेकर नगर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा।*photocaption*

_photocaption_मंदसौर | दशपुर इनरव्हील क्लब द्वारा मिशन ममता के अंतर्गत अपना घर के बच्चों के साथ होली पर्व मनाया। क्लब द्वारा आलारोट एवं खाने के कलर से घर में बनाए ईकोफ्रेंडली कलर दिए। इस दौरान क्लब अध्यक्ष अनुभा उकावत ने बताया कि ईकाे फ्रेंडली कलर घर पर आसानी से बनाए जा सकते हैं। यह नुकसानदायक भी नहीं होते और कोरोना जैसे घातक वायरस से बचाते हैं। अंशु जैन, प्रीति र|ावत, श्रेहा जैन, प्रेरणा भंडारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।*photocaption*

_photocaption_गरोठ | फ्रेंड्स लॉयनेस द्वारा मोहल्लों व आंगनवाडिय़ों में जाकर कोरोना वायरस से बचाव व उनके लक्षण के बारे में बताया गया। सदस्यों ने बच्चों को गुलाल, मिठाईयां, फल एवं चॉकलेट देकर हाथ धोकर साफ रखने की सलाह दी। अध्यक्ष नीतू फरक्या ने कहा कि भीड़ वाली जगह पर लोगों से दूरी बनाए रखे। ठंडी, खट्टी चीजों का सेवन ना करें। हमेशा अपने पास रुमाल रखें और छींकते खांसते वक्त उसका उपयोग करें। अपने स्वस्थ का विशेष ध्यान रखे। सर्दी, खांसी जुकाम होने और तुरंत इलाज ले। संतोष चौधरी, गायत्री गुप्ता, मीना पंजाबी, ललिता गुप्ता, पद्मा र|ावत, सुनीता गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे।
*photocaption*
खबरें और भी हैं...