- Hindi News
- National
- Mandsour News Mp News Women Do Not Need 50 Percent Reservation Leaders Make Them Abla
महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण की जरूरत नहीं, उन्हें नेताओं ने बना दिया अबला
महिलाएं ना पहले कमजोर थीं और ना आज कमजोर हैं। आज की महिलाएं तो पुरुषों के बराबर कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में काम कर रही हैं। महिलाएं इतनी काबिल और ताकतवर हैं कि उन्हें 50 प
्रतिशत आरक्षण की जरूरत नहीं। नेताओं ने अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए महिलाओं को अबला बना दिया है।
यह बात क्रांतिकारी मुनि प्रतीकसागर ने कही। वे तारबंगला में विराजित हैं। उन्हाेंने कहा कि आरक्षण कमजोरी की निशानी है। यदि आरक्षण देना ही है तो वह आवश्यकतागत होना चाहिए। आज की नारी सभी उच्च पदों में आसीन है। वह परिवार से लेकर हवाई जहाज तक चला लेती है। यह स्थान उसने अपनी काबलियत के बल पर पाया है। फिर वह अबला कैसे हुई
छोटी सोच का नतीजा है महिलाओं पर अत्याचार
महिलाओं पर अत्याचार पुरुषों की छोटी सोच का नतीजा है। इसके लिए भी महिलाएं ही जिम्मेदार हैं। आज महिला ही महिला की दुश्मन है। यदि एक महिला बच्चे को बचपन से ही महिलाओं की इज्जत करना सिखाए, बच्चों के सामने खुद दूसरी महिला की इज्जत करे तो वह बच्चा भविष्य में कभी भी किसी महिला पर अत्याचार या ज्यादती नहीं करेगा। बच्चे जैसा सुनेंगे, जैसा देखेंगे वैसा ही करेंगे।
सोशल मीडिया परोस रहा है वरगल चीजें -मुनिश्री
आज की महिलाएं फैशन के पीछे भाग रही हैं। इसका फायदा उठाकर सोशल मीडिया पर वरगल चीजें परोसी जा रही हैं। जो कि हमारी वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों तक को खराब कर देंगी। संस्कार और नारी के सम्मान को बचाना है तो सोशल मीडिया पर पूरी तरह अंकुश लगना चाहिए।