- Hindi News
- National
- Malhargarh News Mp News Women39s Empowerment Is Very Important Tool For Advancing Development In The Country Deshmukh
देश में विकास को आगे बढ़ाने के लिए महिला सशक्तिकरण बहुत महत्वपूर्ण यंत्र - देशमुख
ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व महिला आयोग सदस्य सुनीता देशमुख ने कहा कि महिलाएं पुरुषों से काम बेहतर कर सकती हैं। वो योग, मानसिक कला, कूंग-फू, कराते आदि को सीखकर शक्तिशाली हो सकती हैं। देश में आगे बढ़ाने के लिए महिला सशक्तिकरण बहुत महत्वपूर्ण यंत्र है।
यह परिवारों और समुदायों के स्वास्थ्य और उत्पादकता में सुधार करने के साथ-साथ अगली पीढ़ी को बेहतर मौके प्रदान करके गरीबी को कम करने में मदद कर सकता है।
विक्षिप्त महिला केंद्र मंदसौर की संचालक अनामिका जैन ने कहा कि भारत में महिलाएं, मानवीय आपदाओं, विशेष रूप से सशस्त्र संघर्ष के दौरान और बाद में प्राचीन समय से ही बहुत-सी कठिनाइयों को झेल रही हैं। हमें इसके पीछे के कारणों के बारे में सोचकर और तत्काल आधार पर सभी को हल करने की जरूरत है। सरकार और अन्य निजी संस्थाएं महिलाओं को सार्वजनिक क्षेत्र में नेतृत्वकारी स्थितियों पर पहुंचने के लिए समर्थन कर रही हैं। प्रथम सीआरपीएफ अधिकारी उषा कुमावत ने कहा सार्वजनिक क्षेत्र में महिलाओं का प्रतिनिधित्व करना न्याय की ही बात है। समाज में पुरुषों और महिलाओं दोनों के अधिकारों की समानता कार्य क्षमता को बढ़ाएगी और इस प्रकार देश की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। खुला आश्रय की संचालक सहारा शक्तावत ने बताया जब हम महिलाओं के प्रति विचारों और कार्यशैली में बदलाव लाएंगे, तभी महिला सशक्तिकरण के विषय में सार्थक बदलाव देखने को मिलेगा। कार्यक्रम में अनाथ बच्चों का सम्मान भी किया गया और बच्चों के द्वारा संस्कृति कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। नीमच सेंटर के संचालक सुरेंद्र गोयल, सविता दीदी, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा मदनलाल राठौर, ओमप्रकाश बटवाल, सुनील पोरवाल, डॉ. विजय राठौर सहित अन्य मौजूद थे।
महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं।