पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mandsour News Mp News Your Government Canceled Your Gate Camp In 4 Km Ger 100 Meters

4 किमी वाली गेर 100 मीटर में खत्म आपकी सरकार आपके द्वार शिविर रद्द

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस का खौफ बढ़ता जा रहा है। इसके चलते प्रशासन ने सभी सामूहिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए है। इधर, स्कूलों के बाद अब आंगनवाड़ी में भी अवकाश घोषित कर दिया है। कोरोना का असर रंगपंचमी की गेर पर भी दिखाई दिया। समरसता मंच द्वारा 14 साल से पंचमी पर निकाली जाने वाली गेर पहली बार 4 किमी की जगह 100 मीटर में खत्म हो गई। इसमें 154 समाज प्रमुखों की जगह केवल 62 ही शामिल हुए। प्रशासन ने जिले में धारा 144 भी लागू की।

कोराना वायरस को देखते हुए सभी आंगनवाड़ी केंद्र 31 मार्च तक बंद रहेंगे। सांझा चूल्हा कार्यक्रम अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्रों में नाश्ता एवं भोजन प्रदाय प्रभावित होने पर आंगनवाड़ी केंद्र में दर्ज 3 से 6 वर्ष के बच्चों व अन्य हितग्राहियों को टेक होम राशन प्रदान किया जाएगा। आंगन कार्यक्रम डे-केयर सेंटर का क्रियान्वयन आगामी आदेश तक स्थगित किया है।

मंदसाैर डरता नहीं, सीखता है

काेराेना वायरस

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बताए बचाव के तरीके

धुंधड़का | कोरोना वायरस से बचाव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीज व परिजन को सेनेटाइजर से हाथ साफ कराकर बचाव के बारे में बताया।


कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण : कोरोना वायरस से संबंधित जानकारियां एवं सावधानियों की जानकारी उपलब्ध कराने एवं बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के लिए जिला जेल व गरोठ जेल में शिविर लगाए। डॉ. बी.एस. कटारे ने बचाव की जानकारी दी। मंदसौर व गरोठ में कुल 624 कैदियों का परीक्षण किया। 100 कैदियों को सर्दी-खांसी होने पर उपचार किया।


सभी शिविरों पर रोक : आपकी सरकार आपके द्वार शिविर का आयोजन मंदसौर तहसील के ग्राम कुचड़ौद में 20 मार्च को दोपहर 2 बजे से होना था। कलेक्टर ने इस शिविर के साथ मार्च माह में आयोजित किए जाने वाले सभी शिविर को स्थगित कर दिए हैं।

लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश

अन्य जिलों में मास्क की कालाबाजारी शुरू होने पर कलेक्टर मनोज पुष्प ने अधिकारियों को आदेश देते हुए कालाबाजारी करने वालों के लाइसेंस निरस्त करने को कहा। रेडक्राॅस को न्यूनतम दर पर मास्क उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। खादी एवं ग्रामोद्योग प्रबंधक दिनेश रायकवार ने बताया कि खादी कपड़ा कोरोना से बचा सकता है। मास्क के लिए कपड़ा कम्बल केंद्र मंदसौर से प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 9806340024 से प्राप्त करें।
खबरें और भी हैं...