पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Morena News Mp News 14 Thousand Children Out Of 120 Lakhs Are Victims Of Congenital Disease

1.20 लाख में से 14 हजार बच्चे जन्मजात बीमारी के शिकार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एक साल में हुई स्क्रीनिंग के दौरान पता चला

जिलेभर में एक साल में जन्म लेने वाले 1 लाख 20 हजार से अधिक बच्चों में से 14 हजार 55 बच्चे जन्मजात बीमारी से ग्रसित पाए गए हैं। इस चौकाने वाले आंकड़े ने स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ा दी है। डॉक्टर इसके पीछे गर्भवती महिला का समय-समय पर चेकअप न होना व खानपान की कमी बता रहे हैं।

बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग ने वर्ष 2019-20 में अप्रैल से लेकर फरवरी महीने तक जिलेभर में 1 लाख 20 हजार बच्चों की स्क्रीनिंग की। इससे पता चला कि 14 हजार 55 बच्चे किसी न किसी जन्मजात बीमारी से ग्रसित थे। वहीं 12 हजार 836 बच्चे जन्म लेते ही सर्दी-जुकाम व बुखार जैसी बीमारी की चपेट में आ गए। चौंकाने वाला तथ्य यह भी है कि स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित तीन विभागों की सघन मॉनीटरिंग के बाद भी गर्भवती महिलाओं की समय-समय पर प्रसव पूर्व जांच नहीं करातीं, इस वजह से बच्चों में जन्मजात बीमारी हो रही हैं।

11 हजार 400 बच्चों को सर्जरी करके किया दुरुस्त

जन्मजात बीमारियां जैसे निमोनिया, पीलिया, टाइफाइड के अलावा कटे होठ-तालू व पैरों में विकृति आदि शामिल हैं। हालांकि जन्मजात बीमारी का पता लगाने के लिए 4-डी अल्ट्रासाउंड मशीन की जरूरत होती है जो जिला अस्पताल में उपलब्ध नहीं है। गर्भस्त शिशु का 4 डी मशीन से अल्ट्रासाउंड हो तो कुछ बीमारियों में उसका इलाज संभव है।
खबरें और भी हैं...