- Hindi News
- National
- Kailaras News Mp News 15 Waiting Halls From Kailaras To Chinni Bus Stand
कैलारस से चिन्नोनी बस स्टैंड तक बने 15 प्रतिक्षालय
जौरा विधायक स्व. वनवारी लाल जापथाप ने अपनी निधि से कैलारस से लेकर चिन्नोनी तक यात्रियों के बैठने के लिए प्रतिक्षालय बनाने के लिए जगह चिह्नित की थी। यह राशि विधायक निधि से स्वीकृत की गई। फरवरी माह में शासन द्वारा 15 जगह पर यात्रियों को बैठने के लिए प्रतिक्षालय बना दिए गए हैं। जिससे यात्रियों को बसों के इंतजार के लिए धूप बारिश और ठंड में खुले में नहीं रहना पड़ेगा।
बता दें कि विधायक निधि से बनाए गए 15 प्रतिक्षालय पर 36 लाख रुपए का बजट खर्च किया गया। एक प्रतिक्षालय 2 लाख 40 हजार की लागत से बना है। प्रतिक्षालय शेखपुर, भटपुरा, परसोंटा, चिनौनी, सिंगरौली, कोटरा, कोलूडाडा, सिकरौदा सहित अन्य जगह पर बनाए गए हैं।
वहीं ग्राम ब्रिजगढ़ी निवासी राम लखन शर्मा ने बताया कि गांव से आकर बस स्टैंड पर भीषण बरसात एवं गर्मी में खुले आसमान में खड़ा रहना पड़ता था। जिससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब प्रतीक्षालयों बनने से बस स्टैंड पर रुकने पर हमें आराम मिला है।
प्रतिक्षालय में बैठे यात्रीगण।
प्रतिक्षालय पर रुकती हैं बसें
जिस जगह पर प्रतिक्षालय बने हुए हैं, उसी जगह पर बस चालक बसों को रोकते हैं। अभी तक यात्री धूप से बचने के लिए कहीं पेड़ की छांव में बैठे दिखते थे। जिससे बस चालकों को कई जगहों पर बस को रोकना पड़ता था। जिससे बसों में बैठे यात्रियों को भी परेशानी होती थी। लेकिन अब प्रतिक्षालय बनने से यात्री उसी में बैठते हैं, वहीं बस संचालक को भी एक ही जगह पर बस रोकते हैं।