पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Morena News Mp News 19 Thousand 697 Farmers Registered 25 Will Buy Wheat

19 हजार 697 किसानों ने कराया पंजीयन, 25 से होगी गेहूं खरीदी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

समर्थन पर किसानों का गेहूं 25 मार्च से खरीदा जाएगा। 48 केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए 19 हजार 697 किसानों ने पंजीयन कराया है जो पिछले वर्ष की तुलना में 16 प्रतिशत कम है। कलेक्टर ने शुक्रवार को इस संबंध में सोसाइटी प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि किसानों का गेहूं पूरी पारदर्शिता से खरीदा जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही तो कठोर कार्रवाई होगी।

यहां बता दें कि इस साल जिलेभर में 32 हजार 628 हेक्टेयर में किसानों ने गेहूं की बोवनी की थी। अनुमानित 1 लाख 43 हजार 563 मीट्रिक टन गेहूं का उत्पादन होगा, इसमें से एक लाख मीट्रिक टन गेहूं समर्थन मूल्य पर बेचे जाने की उम्मीद है। इस साल सरकार ने गेहूं का समर्थन मूल्य 1950 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है। कलेक्टर ने कहा कि जिले के 48 केंद्रों पर 25 मार्च से 22 मई तक खरीदी की जाएगी। सोमवार से शुक्रवार तक 5 दिन ही सप्ताह में खरीदी होगी। जिले में इसके लिये 28 गोदाम स्तर पर और 20 समिति स्तर सोसायटियों पर कांटे लगाए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...