पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Morena News Mp News 310 Lakh Cheated By Two Sisters In The Name Of Doubling Money Case Registered

धन दोगुना करने के नाम पर दो बहनों से 3.10 लाख की ठगी, मामला दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एक साल में जमा धन दोगुना करने के नाम शहर में रहने वाली दो युवतियों से तीन लाख 10 हजार 500 रुपए की ठगी करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने सोमवार को 5 लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक, शहर की गायत्री कालोनी में रह रहे पूर्व प्राचार्य सैयत नजरत की दो बेटियों को सुमावली निवासी संजय शर्मा, दर्शन लाल बाथम व उमेश डंडौतिया तथा मुरैना के राधेश्याम तोमर व उसकी प|ी ने झांसा दिया कि वह दिल्ली में बाइक बोर्ड बनाकर बाइक संचालन का काम कर रहे हैं। इस बिजनेस में जो कोई पैसों का निवेश करेगा उसका धन एक साल में दो गुना हो जाएगा। पैसे दाेगुने हाेने के लालच में सैयद नजरत अली का दो बेटियों ने क्रमश: 1 लाख 86 हजार 300 रुपए व एक लाख 20 हजार 200 रुपए मासिक किस्तों में ठगों के खातों में जमा करा दिए। जमा धन के एवज में ठगों ने एक बेटी को एक साल में सिर्फ 33885 रुपए वापस किए गए। जमा धन दोगुना वापस नहीं करने पर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को आपराधिक मुकदमा दर्ज कर दिया है।

खबरें और भी हैं...