पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Morena News Mp News 33 Copycat Caught In Higher Secondary Paper 1180 Students Absent

हायर सेकंडरी के पेपर में 33 नकलची पकड़े, 1180 छात्र रहे गैरहाजिर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुरैना ब्लॉक में सबसे अधिक 25 नकलची पकड़े गए

हायर सेकंडरी के इतिहास, फिजिक्स, एग्रीकल्चर सहित अन्य विषयों के पेपर में जमकर नकल चली। जिलेभर में 33 छात्र नकल करते हुए पकड़े गए। इनमें सबसे अधिक 25 छात्र मुरैना ब्लॉक में पकड़े गए, जिनके ऊपर केस रजिस्टर्ड किया गया।

शुक्रवार को हायर सेकंडरी के इतिहास, फिजिक्स, एग्रीकल्चर सहित छह अलग-अलग विषयों के पेपर थे। पेपर सुबह 9 बजे शुरू हुआ। अलग-अलग ब्लॉक के लिए बनाई गए फ्लाई स्कवाड ने कुल 33 छात्रों को नकल करते हुए पकड़ा। अंबाह ब्लॉक में 3885 में से 192 छात्र गैर हाजिर रहे, जबकि चार छात्र नकल करते हुए पकड़े गए।

इसी प्रकार पोरसा 2261 में से 218 छात्र गैर हाजिर रहे और दो परीक्षार्थी नकल करते हुए मिले। इसी प्रकार मुरैना ब्लॉक में 9518 छात्रों में से 582 छात्र अनुपस्थित रहे। यहां से सबसे अधिक 25 परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गए। इसी प्रकार कैलारस व पहाड़गढ़ के एक-एक परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़ा गया।

खबरें और भी हैं...