पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Morena News Mp News 39meghdoot39 App To Play Advisory Role For Kheti Bari

खेती बाड़ी के लिए सलाहकार की भूमिका निभाएगा ‘मेघदूत’ एप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रति मंगलवार व शुक्रवार को एप बताएगा आगामी दिनों के मौसम का हाल

किसान अब आगामी दिनों के मौसम का हाल अपने मोबाइल पर ही जा सकेंगे। इसके लिए मौसम विज्ञान विभाग व भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली ने ‘मेघदूत’ एप लॉन्च किया है। डिजिटल इंडिया के तहत बढ़ते कदम में किसानों के लिए यह नई सुविधा भारत सरकार ने शुरू की है।

वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक वाईपी सिंह ने बताया कि इस एप की मदद से किसानों को मौसम व कृषि से संबंधित विभिन्न जानकारियां मिलेंगी। इस एप से तापमान, बारिश, आर्द्रता, हवा की गति तथा हवा की दिशा से संबंधित पूर्वानुमान संबंधी जानकारियां समय-समय पर प्रदान की जाएगी। जिससे किसान अपनी फसलों और पशुओं की देखभाल के तरीके, कृषि कार्य कर सकेंगे। खेती बाड़ी के लिए यह एप सलाहकार के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस एप के जरिए मौसम की जानकारी के साथ मौसम पूर्वानुमान से किसान अपनी फसल भी बचा सकेंगे। इस एप्लीकेशन को बनाने का मुख्य उद्देश्य किसानों को फसल परामर्श और मौसम की जानकारी देना है। ताकि किसानों को कहीं भटकना न पड़े। मेघदूत एप से किसानों को स्थान, फसल और पशुधन, विशिष्ट मौसम आधारित जानकारी मिलेंगी। मौसम का पूर्वानुमान पता चलने से बारिश की स्थिति स्पष्ट होगी और किसान समझ सकेंगे कि खेत में दवा अभी डालें या नहीं। इससे किसानों की पैसे की भी बचत होगी।

हिंदी-अंग्रेजी सहित दस भाषाओं में है एप

कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एसपी सिंह ने बताया कि मेघदूत एप्लीकेशन सभी किसान या सामान्य व्यक्ति मोबाइल में प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। एप्लीकेशन में अपना नाम, स्थान भरकर पंजीकृत कर सकते हैं। एप में हिंदी, अंग्रेजी सहित 10 भाषाओं में जानकारी मिलेगी। इससे किसानों को काफी सुविधा होगी।

फसलों को प्रभावित होने से बचा सकेंगे किसान

मेघदूत मोबाइल एप पर पांच दिन के लिए परामर्श (एडवाइजरी) जारी की जाएगी। सप्ताह के प्रति मंगलवार व शुक्रवार को एप बताएगा कि आगामी दिनांक में मौसम कैसा रहेगा। बारिश, तेज हवा व कोहरे के दौरान किसानों को क्या करना है, यह सलाह भी मिलेगी। इतना ही नहीं किसानों को फसलों की सिंचाई कब करना है, दवा कब डालनी है। एप में देखकर यह पता लगा सकेंगे कि बारिश कब होगी, जिससे किसानों को सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी।
खबरें और भी हैं...