- Hindi News
- National
- Morena News Mp News 400 Assistant Teachers Have Not Received Salary For 3 Months Will Agitate
400 सहायक शिक्षकों को 3 माह से नहीं मिला वेतन, करेंगे आंदोलन
मप्र शिक्षक संघ की बैठक में लिया निर्णय
मुरैना ब्लॉक में पदस्थ 400 सहायक शिक्षकों को 2 माह से वेतन नहीं मिला है। जबकि शिक्षक इस संबंध में डीईओ सुभाष शर्मा को ज्ञापन सौंपकर वेतन दिलाए जाने की मांग कर चुके हैं। बावजूद इसके शिक्षकों को वेतन दिलाए जाने की कार्रवाई नहीं हुई। इस मुद्दे को लेकर रविवार को मप्र शिक्षक संघ की बैठक हुई। जिसमें 12 मार्च को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया तथा कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन करने का फैसला लिया गया।
बैठक के बाद संगठन के जिला अध्यक्ष नरेश सिकरवार ने बताया कि शिक्षकों की पदोन्नति की मांग भी पूरी नहीं की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की मनमानी के चलते कई शिक्षकों को वरिष्ठता सूची से बाहर कर दिया है। मप्र सरकार शिक्षकों, पेंशनरों व कर्मचारियों के हितों की अनदेखा कर रही है। क्योंकि केंद्रीय कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसकी तुलना में राज्य सरकार ने 5 की जगह 3 प्रतिशत ही बढ़ोतरी की है। जबकि इससे पहले केंद्र के समान ही मंहगाई भत्ता दिया जाता रहा है। सिकरवार का कहना है कि शिक्षकों व कर्मचारियों के हित में सभी संगठन मिलकर जल्दी ही आंदोलन करेंगे।
बैठक में विचार विमर्श करते शिक्षक।