पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Porsa News Mp News 5 Crore 89 Lakhs Outstanding On Government Offices Cut More Than 12 Electricity Connections

सरकारी कार्यालयों पर 5 करोड़ 89 लाख रुपए बकाया, 12 से अधिक बिजली कनेक्शन काटे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंबाह डिवीजन में लंबे अरसे से सरकारी कार्यालयों के अफसरों द्वारा बिजली खपत का भुगतान नहीं किया है। जबकि अंबाह कार्यालयों में 416 बिजली कनेक्शन हैं जिन पर 5 करोड़ 89 लाख रुपए का कर बकाया है। लेकिन संबंधित विभाग के अफसरों के द्वारा बिजली खपत का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जबकि बिजली कंपनी अफसरों ने कई बार नोटिस भी जारी किए हैं। इसके अलावा करीब दो हजार घरेलू उपभोक्ताओं को बोर्ड ने नोटिस थमा दिए हैं। साथ ही बकायादारों के अस्थायी तौर पर कनेक्शन काटा जा रहा है। खासबात यह कि एक तरफ कंपनी कनेक्शन काट रह है तो दूसरी ओर प्राईवेट लोगों ने लोग अपने कनेक्शन जुड़वा रहे हैं। एक उपभोक्ता को कंपनी के द्वारा पकड़ा गया, उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है।

बता दें कि बिजली कंपनी ने बकायादार उपभोक्ताओं से बकाया एरियल वसूलने के लिए मुहिम शुरू की है। कंपनी पहले चरण में सरकारी विभागों की बिजली काटने के साथ-साथ 2 हजार घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने के आदेश भी जारी किए गए हैं। जिसके लिए उपभोक्ताओं को नोटिस के माध्यम से सूचित किया गया है कि इस माह के अंत तक बिजली बिलों का भुगतान करें नहीं तो कानूनी कार्रवाई होगी। वहीं दूसरे चरण में अन्य उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अंबाह डिविजन में 59 हजार ऐसे उपभोक्ता है, जो बिजली के बकाया बिल का लंबे समय से भुगतान नहीं कर रहे हैं। बिजली कंपनी का उपभोक्ताओं और सरकारी कार्यालयों पर 209 करोड़ का एरियल बकाया है। बिजली कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि वसूली के लिए ग्रामीण क्षेत्र में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं और वर्तमान में भी उपभोक्ताओं को सूचना देकर इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। डीई हरीश मेहता के अनुसार इन शिविरों में उपभोक्ताओं की बिल संबंधी समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। जिससे उनको गलत बिल का भुगतान ना करना पड़े। शिविर में अधिकारियों के साथ-साथ जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंच रहे हैं।

16 हजार उपभोक्ता कर रहे हर माह भुगतान

अंबाह डिवीजन में 75 हजार उपभोक्ता हैं। जिनमें से 16 हजार उपभोक्ता हर माह भुगतान करते हैं। डिवीजन में थरा, अंबाह, दिमनी, रजौधा, रछेड़, खड़ियाहार, पोरसा , विद्युत सब स्टेशन शामिल हैं। 59 हजार उपभोक्ता लंबे अरसे से बिल का भुगतान नहीं कर रहे हैं। जिसके चलते कंपनी का 209 करोड़ रुपए का एरियल बकाया है।

कनेक्शन काटने के बाद उपभोक्ता प्राईवेट लोगों से जुड़वाता हुआ।


इन विभागों पर है बकाया:

विभाग का नाम बकाया राशि

पुलिस विभाग 27 लाख

नगर पालिका 96 लाख

पीडब्ल्यूडी 07 लाख

वन विभाग 04 लाख

अंबाह उपजेल 56 हजार

जनपद पंचायत अंबाह 66 हजार

न्यायालय परिसर 2 लाख 58 हजार

पीएचई विभाग 03 लाख 25 हजार

रेस्ट हाउस 12 लाख

इनके अलावा शासकीय स्कूल, 55 पंचायत कार्यालय भी शामिल हैं। जिनके द्वारा बिजली का भुगतान नहीं किया जा रहा है।

डोर-टू-डोर चल रहा अभियान

बिल का भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कंपनी अभियंताओं के नेतृत्व में अभियान चला रही है, जिस उपभोक्ता के पास दो हजार से अधिक बिल बकाया है उसका कनेक्शन बिना सूचना दिए ही टीम काट रही है। अभी तक टीम के द्वारा 200 से अधिक कनेक्शन काट दिए गए हैं।

वसूले के लिए चलाया जा रहा अभियान काट रहे कनेक्शन

हरीश महेता, उप-महाप्रबंधक बिजली कंपनी अंबाह
खबरें और भी हैं...