- Hindi News
- National
- Morena News Mp News 6 Injured In Lathi Poles After Holika Dahan 28 Accused In Four Cases
होलिका दहन के बाद चले लाठी-डंडे 6 घायल, चार मुकदमों में 28 आरोपी
खुर्द गांव में दो पक्षों में हुआ विवाद
हाेलिका दहन के बाद खुर्द गांव में आपस में मजाक कर रहे दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चल गए। इस दौरान चार लोग घायल हो गए। इसके बाद मंगलवार सुबह 9.30 बजे अशोक तोमर के घर में घुसकर 12 लोगों ने एक ही परिवार के लोगों की मारपीट की जिससे एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई हैं। महुआ पुलिस ने चार एफआईआर में 28 लोगों को आरोपी करार दिया है।
महुआ पुलिस ने अशोक तोमर की शिकायत पर सोनू तोमर, करु भदौरिया, सियाराम तोमर, राजपाल भदौरिया, जैकी तोमर, नंदू तोमर, शैलेन्द्र भदौरिया, गौरव तोमर, जोगेन्द्र तोमर, बडे़ लला उर्फ ओमप्रकाश, पंकज भदौरिया व राहुल भदौरिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दूसरे पक्ष के सोनू तोमर की शिकायत पर आरोपीगण रामू तोमर, अशोक तोमर, मोनू तोमर, उपदेश तोमर, मटरू ताेमर, अजमेर सिंह तोमर व नीटू तोमर के खिलाफ मारपीट का क्रॉस मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार रात के झगड़े में एक पक्ष के गोविंद तोमर व उनके चचेरे भाई गौरव को तथा दूसरे पक्ष अशोक तोमर की बुआ ऊषादेवी के सिर में व मटरू सिंह के सिर में चोट आई है।