पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Morena News Mp News Aam Aadmi Party Will Contest Elections In All Wards Of The District

जिले के सभी वार्डों में चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुरैना| नगर निकाय चुनावों को लेकर सोमवार को आम आदमी पार्टी की बैठक हुई। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि इस पार्टी के कार्यकर्ता नगर निकाय व नगर निगम के हर वार्डों में अपना प्रत्याशी उतारेगी। इस बैठक में प्रदेश संगठन सचिव उमेश कर्नल, संभागीय अध्यक्ष भूपेंद्र कराना, उपाध्यक्ष जितेंद्र नरवरिया प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस दौरान यह भी तय किया गया कि जल्दी ही कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा तथा सदस्यता अभियान को गति दी जाएगी। पार्टी हर विधानसभा, ब्लॉक व वार्ड स्तर पर कार्यकर्ता तैयार करेगी। इस बैठक में श्रीकृष्ण कुशवाह, रनवीर उपाध्याय, सतेंद्र सिंह परमार, शोभाराम बाल्मिक, पुनीत पिप्पल, करन कुशवाह, रामसनेही आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...