- Hindi News
- National
- Morena News Mp News After Getting Married Drowned In A Confectioner Pond Going Home Mait
शादी का खाना बनाकर घर जा रहा हलवाई तालाब में डूबा, माैत
जींगनी में आयोजित एक शादी समारोह में दावत का खाना बनाकर बुध-गुरुवार की रात 12.30 बजे रसीलपुर का हलवाई जसराम जाटव गांव के तालाब में उतराता मिला।
जानकारी के मुताबिक, रसीलपुर का रहने वाला जसराम पुत्र श्यामलाल जाटव बुधवार को जींगनी गांव में गब्बर बाल्मीक के घर में आयोजित शादी समारोह में खाना बनाने गया था। रात 12.30 बजे वह दावत के काम से फ्री होने के बाद जसराम घर जा रहा था तभी शौच के लिए तालाब के किनारे गया। संतुलन बिगड़ने के कारण वह पानी में फिसल गया। रातभर पानी में डूबने के कारण उसकी मौत हो गई। गुरुवार की सुबह गांव के लोग तालाब की ओर गए तो जसराम का शव पानी में तैरते देख माताबसैया पुलिस काे खबर की। पुलिस ने पीएम कराने के बाद शव को उसके परिजन के सुपुर्द कर दिया है। थाना प्रभारी साधू सिंह गुर्जर का कहना है कि पुलिस पीएम रिपोर्ट आने के बाद माैत के कारणों की जांच करेगी। मृतक के भाई रमेश जाटव का कहना है कि उसके भाई के माथे पर गंभीर चोट का निशान पाया गया है।