सभी कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करेंगे: जादौन
जो कांग्रेस के सच्चे सिपाही नहीं थे, उन्होंने कांग्रेस छोड़ी: अरविंद
बैठक में मौजूद कार्यकर्ता।
कार्यालय के बाहर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता।
पोरसा| कांग्रेस को जो लोग छोड़ रहे हैं वह कांग्रेस के सच्चे सिपाही नहीं हैं, जो लोग कांग्रेस छोड़ रहे हैं इन्होंने हमेशा कांग्रेस में गुटबाजी फैलाकर कांग्रेस का अहित किया है। इनके जाने से कांग्रेस का जनमत बढ़ेगा। कांग्रेस की गुटबाजी खत्म होगी आने वाले समय में जनमत के आधार पर कांग्रेस हर चुनाव में विजयी होगी। यह बात अरविंद दुबे उर्फ बबलू कार्यकारी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने कही। शुक्रवार को बायपास रोड स्थित पोरसा पब्लिक स्कूल पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद दुबे ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया, जिसमें मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल की प्रतिनिधि राजवीर सिंह तोमर, दिनेश सिंह तोमर, मंडल अध्यक्ष रजोधा, हीरा सिंह तोमर, निशांत शाहपुरा, राकेश ओझा ब्लॉक उपाध्यक्ष, अरविंद हिन्डोलिया आदि ने पत्रकारों को बताया कि कांग्रेस छोड़कर जो लोग अभी हाल ही में गए हैं उनके जाने से कांग्रेस पर कोई फर्क नहीं होगा। कांग्रेस छोड़ने से उन्होंने अपना नुकसान तो किया मगर कांग्रेस को फायदा हुआ। क्योंकि यह लोग कांग्रेस में गुटबाजी चलाकर कांग्रेस को हराते थे। अब इनके जाने से कांग्रेस पार्टी के अंदर की गुटबाजी खत्म हुई। इनके जाने से कांग्रेस हर क्षेत्र में विजयी रहेगी, जो कांग्रेस का सच्चा सिपाही था, वह कांग्रेस की विचारधारा से चल रहे हैं, चलते रहेंगे। आने वाला समय कांग्रेस के लिए फायदे का समय रहेगा।