- Hindi News
- National
- Porsa News Mp News Asked For One Lakh Rupees In The Name Of Returning Stolen Tractors Case Filed
चोरी के ट्रैक्टर को वापस दिलाने के नाम पर एक लाख रुपए मांगे, केस दर्ज
गोरमी से चोरी हुए ट्रैक्टर को वापस दिलाने की मध्यस्थता कर रहे आरोपी मुकेश तोमर निवासी गढ़ी के खिलाफ पोरसा पुलिस ने शुक्रवार को आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक, गढ़ी के रहने वाले आरोपी मुकेश तोमर पुत्र श्याम सिंह तोमर ने तीन मार्च को ट्रैक्टर मालिक कुशराज पाराशर पुत्र विश्वनाथ पाराशर निवासी बरहद मेहगांव से उनका चोरी गया महेन्द्रा 584 लाल रंग का ट्रैक्टर क्रमांक एमपी30 एबी 4494 वापस दिलाने के नाम एक लाख रुपए देने की पेश की। कुशराज को लगा कि महेन्द्र तोमर उसे ठगने का प्रयास कर रहा है। या वह वाहन चोर से मिला हुआ है। कुशराज की शिकायत पर एसआई पवन सिंह भदौरिया ने शिकायत की पड़ताल की। टीआई अतुल सिंह ने शुक्रवार को नामजद आरोपी महेन्द्र तोमर के खिलाफ धारा 215,323 व 294 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उक्त ट्रेक्टर 10 दिसंबर 2019 को गोरमी के वार्ड क्रमांक 4 में रहने वाले आदेश पुरोहित के घर के सामने से चोरी हो गया था जिसका एफआईआर गोरमी में दर्ज कराई गई थी।