- Hindi News
- National
- Morena News Mp News Awareness Adolescent Girls Were Made Aware Towards Health
जागरूकता... स्वास्थ्य के प्रति किशोरी बालिकाओं को किया जागरूक
मुरैना | मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के तहत बेचलर ऑफ सोशल वर्कर की छात्राओं ने शनिवार को माताबसैया में जागरुकता कार्यक्रम किया। इस कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र की 50 से अधिक किशोरी बालिकाएं शामिल हुईं। इस दौरान सारिका शर्मा व संजू राजपूत ने बताया कि किशोरी बालिकाएं अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें तथा नियमित रूप से पोषण आहार लें। भोजन में नियमित रूप से हरी सब्जी व दालों का इस्तेमाल करें। किशोरी बालिकाओं को समाजसेवी संदीप सेंगर, पूर्व सरपंच विजेंद्र सिंह राजपूत, शिक्षक चंद्रप्रकाश बरैया ने भी जानकारी दी। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कुंजा राजपूत, आशा कार्यकर्ता रेखा राजपूत तथा गांव की किशोरी बालिका एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।