पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Morena News Mp News Awareness Information Given On Nutrition And Vaccination To Women

जागरुकता... महिलाओं को पोषण आहार एवं टीकाकरण की दी जानकारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुरैना | नेहरू युवा केंद्र संगठन के तत्वाधान में ब्लॉक जौरा के स्वयंसेवक प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में पोषण पखवाड़े के तहत जागरुकता शिविर का आयोजन ग्राम अलापुर के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 32 पर संपन्न हुआ। इसमें एएनएम पुष्पा शिवहरे ने महिलाओं को टीके लगाए। वहीं उन्हें टीकाकरण का महत्व बताते हुए कहा कि टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत 15 वर्ष तक की आयु के बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं को घातक रोगों की विरूद्ध टीके लगाए जाते हैं। यह टीका तपेदिक (टीबी) डिप्थीरिया, परटूसिस (काली खाँसी), टिटनेस, खसरा (मीजल्स) तथा पोलियो (पोलियोमाइटिस) जैसी बीमारियों से बच्चों की सुरक्षा करता है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता डॉली ने बताया कि गर्भवती महिलाओं के लिए पहली बार गर्भधारण करने पर टिटनेस टॉक्साइड (टीटी) के 2 टीके लगवाने चाहिए| यह टीके गर्भावस्था में कभी भी लगवाए जा सकते है। जागरुकता शिविर में नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक प्रशांत शर्मा ने पोषण आहार से भी अवगत कराया। इस अवसर पर गांधी आश्रम के वीरेंद्र कुमार राणा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जरीना, रीना रजक सहायिका, मिथलेश सहायिका, अनीता शर्मा आशा, पूजा, किशोरी, पूनम जाटव, रामवती, मनीषा, लाली गौड़ आदि मौजूद थीं।
खबरें और भी हैं...