- Hindi News
- National
- Morena News Mp News Awareness Women Should Take Nutritional Food To Avoid Anemia Shashi
जागरूकता... एनीमिया से बचने महिलाएं लें पोषण आहार: शशि
मुरैना | शरीर में खून की कमी यानि एनीमिया से बचने के लिए महिलाएं व किशोरी बालिकाएं पोषण आहर लें। क्योेंकि शरीर में खून की कमी होने पर कई तरह के रोग लगने की संभावना हो जाती है। इसलिए महिलाओं को अपने भोजन में हरी सब्जियां, दाल व प्रोटीन युक्त भोजन शामिल करना चाहिए। यह बात अधन्नपुर गांव में पोषण सप्ताह के तहत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र की स्वयं सेवक शशि कुशवाह गुरुवार को कह रहीं थीं। यहां बता दें कि नेहरू युवा केंद्र द्वारा 8 से 22 मार्च तक पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिसके तहत अन्नपुरा गांव में यह कार्यक्रम आंगनबाड़ी केंद्र पर किया गया। इस अवसर पर मनीष सिकरवार, नरेंद्र बंसल, राधेश्याम सिकरवार, राधा शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।