पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Porsa News Mp News Bhajan Sung About The Relationship Of The Devotee And God Celebrated Holi Milan Ceremony

भक्त और भगवान के रिश्ते को लेकर गाए भजन, मनाया होली मिलन समारोह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गिर्राज भक्त मंडल ने गिरराज मंदिर पर भक्त और भगवान के रिश्ते के ऊपर भजन गाकर होली मिलन समारोह मनाया। इस दौरान अपनी समस्या भगवान को सुनाते हुए भजन गाए, भगवान से मन्नत मांगी।

इस भजन मंडली में महंत राम किशोर दास शास्त्री के सानिध्य में डॉ. सुरेंद्र सिंह तोमर, रणवीर सिंह तोमर, बृजेश तिवारी, पुजारी महेश्वरी, गजराज सिंह तोमर, राम मोहन उपाध्याय, अलकेश सिंह भदौरिया, गिर्राज शर्मा, राम लखन शिवहरे, मोहनलाल गुप्ता, राजू सिंह तोमर, दिनेश शर्मा, दिनेश सिंह तोमर, राधा कृष्ण गुप्ता, आनंद तिवारी, पंकज तिवारी, विष्णु सिंह तोमर, हेमंत कुमार झा, रमनलाल गुप्ता, राम बिहारी गोस्वामी आदि भक्तों ने ब्रज के राजा भगवान विष्णु के अवतार गिर्राज महाराज के भजन गाए और उनके दरबार में अर्जी लगाई। इस अवसर पर महंत राम किशोर दास शास्त्री ने कोरोना नामक खतरनाक बीमारी से निजात पाने के लिए बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को तुलसी के पत्ते खाना चाहिए जो एंटीबायोटिक होती है और कोरोना से बचाती है, साथ में अदरक काली मिर्च छोटी पीपर का भी प्रयोग किया जाना चाहिए, जिससे जिससे कोरोना शरीर में नहीं आएगा और जो भगवान को मानते हैं, जो तुलसी को अपनी माता मानते हैं, उनको कभी कोरोना हो ही नहीं सकता, यह महंत ने दावा किया।

भजन कार्यक्रम के दौरान मौजूद भक्त।
खबरें और भी हैं...