- Hindi News
- National
- Morena News Mp News Board Examination Copies Will Be Checked From March 21
बोर्ड परीक्षा: 21 मार्च से चेक होंगी कॉपियां
मुरैना| माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा कराई जा रहीं हायर सेकंडरी व हाईस्कूल बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य 21 मार्च से शुरू होगा। जिले की समन्वय संस्था एक्सीलेंस स्कूल मुरैना में मूल्यांकन कार्य के लिए कलेक्टर ने शासकीय महाविद्यालय मुरैना के रिटायर्ड प्रोफेसर आरएस तोमर को प्रेक्षक नियुक्त किया है। कलेक्टर के निर्देश हैं कि प्रेक्षक को अधिकार होगा कि वे मूल्यांकन केंद्र में ड्यूटी पर आने वाले मूल्यांकनकर्ताओं के प्रवेश पत्रों की जांच करेंगे। अनधिकृत व्यक्ति को प्रवेश से वंचित कर सकेंगे। वे सुनिश्चित करेंगे कि मूल्यांकन कार्य की गोपनीयता बनी रहे।