- Hindi News
- National
- Morena News Mp News Broke Hand Of Elder Brother At Night Shot In Younger Brother In Morning
रात को बड़े भाई का हाथ तोड़ा सुबह छोटे भाई में गोली मारी
शराब के लिए पैसे नहीं देेने के विवाद पर सिंगल बस्ती में हुई वारदात, चार पर केस दर्ज
शराब के लिए पैसे न देने पर चार कथित आरोपियों ने चाट का काम करने वाले संजय जाटव एवं बीच बचाव कराने आए संजय के बड़े भाई संतोष की मारपीट कर दी। घटना रविवार की रात 9 बजे सिंगल बस्ती स्थित रामदयाल वाली गली की है।
पुलिस ने इस मामले की रात को ही एफआईआर दर्ज कर ली। लेकिन रात को गिरफ्तारी नहीं होने के काराण चारों आरोपियों ने सोमवार की सुबह कट्टों से फायरिंग कर दी। जिससे संजय घायल हो गया। जिला अस्पताल के सर्जीकल वार्ड में भर्ती संजय ने बताया कि वह रविवार की रात 9 बजे चाट की दुकान बंद करके घर जा रहा था। इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाले डब्बू बाल्मीक, बड़े बाल्मीक, अशोक बाल्मीक, मनोज शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे। मना करने पर चारों लोग मारपीट करने लगे। यह देख मेरा बड़ा भाई संतोष बचाने आया, लेकिन आरोपियों ने लाठियों से हमला कर उसका हाथ तोड़ दिया। संजय की रिपोर्ट पर पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ रात को ही मामला दर्ज कर लिया। लेकिन गिरफ्तारी नहीं होने से सुबह होते ही चारों लोग कट्टे लेकर आए और उन्होंने संजय को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। कट्टे से निकली गोलियों में एक गोली संजय के पैर में लगी। जिससे वह घायल हो गया। जिला अस्पताल के सर्जीकल वार्ड में संजय का इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में उक्त चारों हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।