पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Morena News Mp News Cattle Tied At Child Care Home Gate Children Getting Sick From Dirt

बाल संप्रेक्षण गृह के गेट पर बंध रहे मवेशी, गंदगी से बीमार हो रहे बच्चे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बाल कल्याण समिति के सदस्य बोले- लिखित शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रहे ननि आयुक्त व चंबल कमिश्नर

बाल संप्रेक्षण गृह के मुख्य गेट पर स्थानीय लोग भैंस बांध रहे हैं, वहीं इस परिसर में गोबर के ढेर लगे हुए हैं। गंदगी के प्रभाव के कारण यहां बाल अपचारी बीमार हो रहे हैं। बताया गया है वर्तमान में तीन बाल अपचारी जिला अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती हैं, जो, सर्दी, बुखार व जुकाम से पीड़ित हैं। इस संबंध में बाल कल्याण समिति के सदस्यों का कहना है कि वे इसकी लिखित व मौखिक शिकायत कई बार नगर निगम आयुक्त व चंबल कमिश्नर रेनू तिवारी से कर चुके हैं। बावजूद इसके कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं हुआ।

यहां बता दें कि चंबल कमिश्नर द्वारा शहर की सड़कों व सार्वजनिक स्थलों पर गोबर या गंदगी फैंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दे चुकी हैं, लेकिन नगर निगम के अफसर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे।

वार्ड 20 के गली-मोहल्ले बने दुधारू पशु बांधने का तबेला: सिंघल बस्ती स्थित आंबेडकर पार्क के पास स्थित गली-मोहल्लों भी दुधारू पशु बांधे जा रहे हैं। इस क्षेत्र की मुख्य गलियां पशु बांधने के करण तबेला से कम नजर नहीं आती। मेन रास्तों पर पशु बांधे जाने से यहां स्कूल के वाहन नहीं निकल पाते। इस संबंध में स्थानीय लोगों व वार्ड 20 के पार्षद गब्बर का कहना है कि वे इसकी शिकायत नगर निगम से लेकर सीएम हेल्प लाइन में कर चुके हैं। लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं हुआ।

इन इलाकों के मेन रास्तों पर भी बंध रहीं मवेशिया

शहर के न्यू आमपुरा, गोपालपुरा, सिद्धनगर, गर्ल्स कॉलेज के सामने, गणेशपुरा, संजय कॉलोनी, रामनगर, बड़ोखर, बनखंडी रोड, नैनागढ़ रोड आदि इलाकों के मेन रास्तों पर भी दुधारू पशु बंधे हुए देख जा सकते हैं। गली-मोहल्लों की सड़कों पर दुधारू पशु बंधने से स्थानीय लोग न केवल गंदगी से परेशान हैं, बल्कि मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। बावजूद इसके नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी से लेकर आयुक्त इस ओर ध्यान नहीं दे रहे।

लिखित शिकायत करने भी नहीं हुई कार्रवाई

राकेश शिवहरे, सदस्य किशोर न्यायालय मुरैना

सीएम हेल्प लाइन पर शिकायत करने पर भी कुछ नहीं हुआ

गब्बर जाटव, पार्षद वार्ड क्रमांक-20

कार्रवाई करने सफाई दरोगाओं के दल बनाए हैं

ललित शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम।

बाल संप्रेक्षण गृह के सामने इस तरह बांधे जा रहे दुधारू पशु।
खबरें और भी हैं...