पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Morena News Mp News Cctv Cameras Installed In District Hospital Asha Will Be Monitored

जिला अस्पताल में लगाए सीसीटीवी कैमरे, आशाओं की होगी निगरानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रसूताओं से रुपए लेने की लगातार शिकायतों के बाद अस्पताल प्रबंधन ने उठाया कदम

जिला अस्पताल की मेटरनिटी में आशा कार्यकर्ताओं द्वारा अल्ट्रासाउंड के लिए आने वाली प्रसूताओं से रुपए लेने की लगातार शिकायतों के बाद अस्पताल प्रबंधन ने पूरे अस्पताल परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। इन कैमरों से मेटरनिटी के अलावा अस्पताल के वार्डों में गंदगी फैलाने व गुटखा खाकर थूकने वाले लोगों पर भी कार्रवाई होगी।

आरएमओ डॉ. जीएस तोमर ने बताया कि जिला अस्पताल की मेटरनिटी में आशा कार्यकर्ताएं बिना यूनिफॉर्म व आईडी के घूमती हैं और प्रसूताओं व उनके परिजन से अल्ट्रासाउंड जल्दी कराने के नाम पर रुपए लेकर चंपत हो जाती हैं। इसके अलावा कई आशाओं के खिलाफ प्रसूताओं को बहला-फुसलाकर निजी नर्सिंग होम्स में ले जाने की शिकायतें भी मिली हैं। इस समस्या के समाधान के लिए मेटरनिटी सहित पूरे अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल किए गए हैं। यह सीसीटीवी कैमरे कंट्रोल रूम के अलावा जिला अस्पताल के अधिकारियों के मोबाइल से भी कनेक्ट होंगे ताकि अधिकारी ऑनलाइन अस्पताल की निगरानी कर सकें।

अस्पताल में असामाजिक तत्वों पर भी लग सकेगा अंकुश

जिला अस्पताल में 15 दिन पहले सुरक्षा गार्ड एक लड़की को लेकर पहुंच गया था। जब पुलिस ने लड़की को अकेले भटकते देखा तो उसे पकड़कर पूछताछ करने पर मामले का खुलासा हुआ। इसी प्रकार रात के वक्त अस्पताल के ऐसे इलाकों में जहां भीड़ नहीं रहती या सूना रहता है, रात के वक्त असामाजिक तत्व घूमते रहते हैं। यह असामाजिक लोग नशा करके अस्पताल से मरीजों व स्टाफ के मोबाइल व रुपए सहित नलों की टोंटियां ले जाते हैं। ऐसी घटनाओं पर भी रोक लगाई जा सकेगी।
खबरें और भी हैं...