पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Morena News Mp News Census Survey Started By Dividing 47 Wards Of The City Into Four Zones

शहर के 47 वार्डों को चार जोन में बांटकर जनगणना का सर्वे शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जनगणना 2021 की तैयारी शुरू हाे गई है। इसके लिए शहर को चार जोन में बांटकर मकानों पर नंबर डालने का कार्य शुरू कर दिया गया है। बताया गया है कि शहर के 37 हजार मकानों पर नंबर डालने का कार्य 22 मार्च तक पूरा करा लिया जाएगा। इसके लिए एक दर्जन से अधिक पेंटरों को ठेका दिया गया है। हालांकि अभी टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है, लेेकिन पेंटरों ने मकानों पर नंबर डालने का कार्य शुरू कर दिया है।

जिला शहरी विकास अभिकरण अधिकारी रामबाबू गुप्ता ने बताया कि जनगणना कार्य के लिए प्रत्येक वार्ड में क्रम से मकानों पर नंबर लिखवाए जा रहे हैं। इसके बाद गणना ब्लाॅक बनाए जाएंगे। इसके अनुसार जनगणना का सर्वे किया जाएगा। 1 मई से रजिस्टर में मकान में रहने वाले परिवार के सदस्याें की जानकारी लिखी जाएगी। पिछली जनगणना 2011 में हुई थी। यह सर्वे निकाय के कर्मचारियों के साथ ही अन्य विभागों के कर्मचारियों ने किया था।

पिछली जनगणना वर्ष 2011 मे हुई थी। जिसके अनुसार शहर की जनसंख्या लगभग 1.5 लाख थी, लेकिन वर्ष 2021 के तहत होने वाली जनगणना में यह संख्या बढ़कर 2 लाख से अधिक पहुंचने का अनुमान है।

जनगणना के आधार पर ही तय होता है विकास

सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं किसी भी क्षेत्र की जनसंख्या के अाधार पर बनाई जाती हैं। सड़क, नाली, बिजली, पूल-पुलियाअाें का निर्माण अाैर अन्य विकास कार्य संबधित क्षेत्र में रहने वाले लाेगाें की संख्या के अाधार पर ही किया जाता है। सरकारी याेजनाअाें का लाभ भी इसी अाधार मिलता है। यहां बता दें कि वर्ष 2011 की जनगणना के समय मुरैना नगर पालिका थी, जहां 39 वार्ड हुआ करते थे। तब शहर की जनसंख्या 1.5 लाख के लगभग थी। लेकिन नगर निगम का दर्जा मिलने के बाद वार्डों का विस्तार किया गया। जिसके अनुसार वर्तमान में 47 वार्ड है। अनुमान बताया गया है कि वर्ष 2021 में होने वाली जनगणना में शहर की आबादी 2 लाख से अधिक पहुंच जाएगी।

जनगणना ब्लॉक के लिए नियुक्त किए होंगे कर्मचारी

नंबर लिखने का काम पूरा हाेने के बाद बनाए गए जनगणना ब्लाॅक के लिए अधिकारी-कर्मचारियाें की नियुक्ति की जाएगी।अप्रैल में जनगणना कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियाें काे प्रशिक्षण दिया जाएगा।1 मई से मकानाें की सूची बनाकर इनमें संबंधित मकान में रह रहे परिवार के सदस्याें की जानकारी लिखी जाएगी।

अप्रैल माह में अधिकारी व कर्मचारियों को देंगे प्रशिक्षण

रामबाबू गुप्ता, जनगणना अधिकारी
खबरें और भी हैं...