पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Morena News Mp News Children Will Learn Fashion Designing In Primary Middle Schools

प्राइमरी-मिडिल स्कूलाें में बच्चे सीखेंगे फैशन डिजाइनिंग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सर्वशिक्षा अभियान के तहत सभी सरकारी प्राइमरी व मिडिल स्कूलों में यूथ एंड ईको क्लब का गठन किया जाएगा। जिसके माध्यम से छात्र-छात्राओं में पढ़ाई के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास, आर्ट एंड क्राफ्ट, फैशन डिजाइनिंग, वाद-विवाद, म्यूजिक, खेलकूद, पावर योगा, वालीबॉल व फुटबॉल आदि सहित अन्य गतिविधियों कराई जाएंगी।

छात्रों में सीखने-सिखाने एवं अच्छे अंक व ग्रेड के साथ पॉजीटिव रिजल्ट भी मिलेगा और पढ़ाई का दबाव भी नहीं पड़ेगा। साथ ही स्कूलों में नामांकन में भी सकारात्मक होगा। बच्चों में जीवन जीने का कौशल, आत्म सम्मान एवं आत्मविश्वास पैदा होगा। बच्चों में तनाव, भय एवं संकोच जैसी प्रवृत्तियां दूर होंगी। इन्हीं उद्देश्य को ध्यान में रखकर क्लब के प्रभारी संचालन के लिए मुरैना जिले के हर ब्लाॅक में चयनित स्कूलों का चयन किया जाना है।

स्कूलों में गठित यह क्लब जागरूकता पैदा करने, छात्रों को वास्तविकता, जीवन में कार्य करने का एक अवसर प्रदान करेगा। राज्य शिक्षा केंद्र का मानना है कि औद्योगिक क्रांति के काल में मनुष्य ने प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन किया है।

स्कूलों में यह सिखाया जाएगा

{आर्ट एवं क्राफ्ट : संगीत, नृत्य, ड्रामा, लोक कलाएं, क्राफ्ट में ड्राइंग, ऑरीगैमी (कागज मोड़कर चिड़िया आदि बनाना), पेंटिंग, मुखौटे, लिफाफे आदि बनवाना।

{खेल व स्वास्थ्य : बास्केटबॉल व बैडमिंटन के लिए नेट की व्यवस्था, मार्शल आर्ट, जूडो-कराटे, स्पोर्ट्स कैंप का आयोजन आदि।

{फैश डिजाइनिंग: कपड़ों की डिजाइनिंग।

शाला/घर में वाटिका :- गार्डनिंग कराना, उसमें औषधीय पौधों की पहचान, जैविक खाद के प्रति जागरुकता।

{व्यक्तित्व विकास :- नेतृत्व का गुण, परस्पर संवार का कौशल, तनाव प्रबंधन, भाषण कौशल विकास।

{कंप्यूटर :- कंप्यूटर कौशल विकसित करना, रोबोटिक्स, कैलीग्राफी आदि।

{पर्यावरण जागरुकता :- पर्यावरण संरक्षण को लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम जैसे संगोष्ठी, क्विज, वाद-विवाद, चित्रकला, औषधीय पौधों की पहचान व महत्व, स्कूलों को पॉलीथिन मुक्त बनाना व जैविक खाद बनवाना।
खबरें और भी हैं...