- Hindi News
- National
- Morena News Mp News Cirque Competition Last Wrestling On Par With Bhola And Dinesh
दंगल प्रतियोगिता: भोला व दिनेश के बीच बराबरी पर छूटी आखिरी कुश्ती
इस प्रतियोगिता में छोटी-बड़ी 50 से अधिक कुश्तियां हुई
हर साल की तरह ग्राम पंचायत देवगढ़ में गुरुवार को होली की तीज पर दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में छोटी-बड़ी 50 से अधिक कुश्तियां हुई। प्रतियोगिता का आखिरी मुकाबला बराबरी पर छूटा। अंत में सभी विजेता पहलवानों को आयोजकों द्वारा पुरस्कार दिए गए।
प्रतियोगिता का आखिरी मुकाबला बसई के भोला पहलवान एवं घाड़ोर के पहलवान दिनेश के बीच हुआ। लगभग 20 मिनिट दोनों पहलवानों ने खूब दांव-पेंच दिखाए, लेकिन मुकाबले का कोई परिणाम नहीं आया। इससे पूर्व अंतिम मुकाबला कल्लू पहलवान व दिल्ली के डिम्पू के बीच हुआ। यह कुश्ती भी बराबरी पर छूटी। मुकाबले में परिणाम नहीं आने पर इनाम की राशि दोनों पहलवानों में बराबर बांटी गई। इस प्रतियोगिता में छोटी-बड़ी कुल 50 से अधिक कुश्तियां हुई।
दंगल प्रतियोगिता में दाव-पेंच दिखाते पहलवान।