पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kailaras News Mp News Cleaner Was Driving Instead Of Driver 7 Injured Due To Overturning

ड्राइवर की जगह क्लीनर चला रहा था बस, पलटने से 7 घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वीर की राशि कैलारस की तरफ जा रही एक बस पलटने से 7 लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर से इलाज के लिए कैलारस भेजा गया है। रोजाना की तरह सोमवार को जय बजरंग बस एमपी 06 PO 196 सुबह 9 बजे बेरखेड़ा से वीर की राशि कैलारस की ओर जा रही थी। बस में लगभग 30 से 35 सवारियां बैठी हुई थीं, जैसे ही बस भवरेछा गांव के पास पहुंची ही थी की अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया और वह गड्ढे में जा गिरी। बताया जा रहा है उक्त बस को क्लीनर चला कर ला रहा था जो शराब के नशे में धुत था, जिसमें बैठी लगभग 35 सवारियों में से 7 सवारियां घायल हो गईं। इसके बाद वहां पर खड़े लोगों के द्वारा 108 व 100 डायल को फोन लगाया गया। इस पर उक्त घायल सवारियों को रामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां पर पदस्थ डॉक्टर नहीं होने के कारण वक्त घायलों को कैलारस के लिए रैफर कर दिया गया।

यह सवारियां हुईं घायल: विनोद आदिवासी पुत्र शंकर आदिवासी, इमरती देवी प|ी शंकर आदिवासी, सचिन कुशवाहा पुत्र विजय सिंह कुशवाह, सुल्तान पुत्र शंकर आदिवासी, सभी निवासी सिंगारदे व शिवचरण कुशवाहा निवासी बेरखेड़ा यह लोग घायल हुए। इनके पैर एवं हाथ और मुंह में चोट आई। इनका इलाज रामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी हो सकता था, लेकिन डॉक्टर नहीं मिलने के कारण उक्त घायलों को कैलारस रैफर करना पड़ा।

खबरें और भी हैं...