भाजपा नेता की दादी के निधन पर शोकसभा कर दी श्रद्धांजलि
पोरसा | भाजपा नेता एवं पोरसा के उद्योगपति शिवकांत गुप्ता उर्फ भोले की दादी मां रामकली गुप्ता का निधन हो गया है, जिनको आज नागाजी बीमा सेवा केन्द्र पर श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि देने वालों में रघुनंदन गुप्ता, कौशल किशोर गुप्ता, महाराज सिंह तोमर, विश्वनाथ सिंह, खरगोले शिवहरे, नरेंद्र सिंह तोमर, गोपाल कुशवाहा, मुकेश जैन, भारत सोनी, डॉ बीएस सेंगर आदि ने पांच मिनिट मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रभु से प्रार्थना की। रामकली देवी 100 साल की थीं।