पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Morena News Mp News Congress Post Free District President In Kailaras And Porsa Said We Are Thinking Now

कैलारस और पोरसा में कांग्रेस पद मुक्त जिलाध्यक्ष बोले- हम अभी सोच रहे हैं...

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिंधिया समर्थक धर्मसंकट में

अंचल के कद्दावर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन करते ही अंचल में भी राजनीतिक समीकरण तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं। सिंधिया के कांग्रेस छोड़ते ही कैलारस व पोरसा की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों सहित 100 से अधिक कांग्रेसियों ने सामूहिक रूप से इस्तीफे दे दिए। वहीं जिलाध्यक्ष राकेश मावई ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ होने का दावा तो कर रहे हैं लेकिन भाजपा ज्वाइन करने के नाम पर वे असमंजस में हैं। उनका कहना है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया का आदेश मिलने के बाद इस बारे में कुछ तय करेंगे।

6 में से 4 विधायकों ने दिया इस्तीफा, एक सीट पहले से खाली, बैजनाथ बोले- मैं पार्टी के साथ: वर्ष 2018 विधानसभा चुनावों में जनता ने जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर अंबाह से कांग्रेस के कमलेश जाटव, दिमनी से गिर्राज डंडौतिया, सुमावली से ऐंदल सिंह कंषाना, जौरा से बनवारीलाल शर्मा और सबलगढ़ से बैजनाथ कुशवाह को जिताया था। सिंधिया के पार्टी छोड़ते ही अंबाह से कमलेश, दिमनी से गिर्राज, मुरैना से रघुराज व सुमावली से ऐंदल सिंह कंषाना ने पार्टी व विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। भविष्य में यह सभी भाजपा ज्वाइन करेंगे या नहीं, इस बात पर कोई भी खुलकर नहीं बोल रहा।

विधायक बैजनाथ बोले- ऐंदल सिंह हमारे साथ

प्रदेश में चल रहे इस हाई पॉलिटिकल ड्रामे में दिग्विजय सिंह के कट्‌टर समर्थक ऐंदल सिंह कंषाना द्वारा विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देना आमजन के गले नहीं उतर रहा। यह सस्पेंस बुधवार की शाम तब और गहरा गया जब सबलगढ़ विधायक बैजनाथ कुशवाह ने बताया कि विधायक ऐंदल सिंह तो हमारे साथ भोपाल में हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि विधायक ऐंदल सिंह जब कांग्रेस के साथ हैं तो उन्होंने उठापटक के बीच अपना सदस्यता से इस्तीफा क्यों दिया?

विस चुनाव में थे धुर विरोधी अब एक ही पार्टी में दिखेंगे


{मुरैना: रुस्तम सिंह गुर्जर और रघुराज सिंह कंषाना

{सुमावली: गजराज सिंह सिकरवार और ऐंदल सिंह कंषाना

{दिमनी: शिवमंगल सिंह तोमर और गिर्राज डंडौतिया

{अंबाह: गब्बर सखवार और कमलेश जाटव

{जौरा: सूबेदार सिंह रजौधा और प्रदीप जापथाप

विधानसभा चुनाव लड़ चुके भाजपाई बोले- भाजपा में टिकट गुण-दोष के आधार पर वरिष्ठ नेतृत्व तय करेगा

वरिष्ठ नेतृत्व जो तय करेगा, उसे सभी मानेंगे

रुस्तम सिंह, पूर्व मंत्री भाजपा, मुरैना

गुण व दोष के आधार पर दिए जाएंगे टिकट

गजराज सिंह सिकरवार, पूर्व विधायक सुमावली

भाजपा में व्यक्ति की कोई अहमियत नहीं

शिवमंगल सिंह तोमर, पूर्व विधायक दिमनी

भाजपा में सर्वे के आधार पर मिलते हैं टिकट

सूबेदार सिंह रजौधा, पूर्व विधायक जौरा

100 से अधिक सिंधिया समर्थकों ने छोड़ी कांग्रेस... भाजपा ज्वाइन करने के सवाल पर बोले- अभी सोच रहे हैं

24 घंटे में तय करेंगे कि क्या होगी हमारी राजनैतिक लाइन

कांग्रेस की राजनीति का लंबा दौर पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सानिध्य में गुजरा है। कांग्रेस छोड़ने के बाद सिंधिया भाजपा में शामिल हो गए हैं। हम 24 घंटे में यह तय करेंगे कि हमारी आगामी राजनैतिक लाइन क्या होगी। हमारा विश्वास, हमारी आस्था अभी तक ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ है। राजनीति में व्यक्ति से संबंध कभी खराब नहीं होते। विचारधारा के आधार पर लोग तय करते हैं कि उन्हें किस पार्टी में काम करना है।
राकेश मावई, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस

कांग्रेस विधायकों को जनता ने जिताया था, किसी व्यक्ति ने नहीं

{कैलारस के पूर्व नपाध्यक्ष अशोक तिवारी का कहना है कि विधानसभा चुनावों में कांग्रेस विधायकों को जनता ने जिताया था, व्यक्ति विशेष ने नहीं। इसलिए सिंधिया के समर्थन में इस्तीफा देने से पहले उन्हें जनता से पूछना चाहिए था।

{वयोवृद्ध समाजसेवी मुरारीलाल का कहना है कि नेताओं के लिए पाला बदलना आसान है लेकिन जिन विधायकों को जनता ने चुना, उन्हें पहले आमजन के बीच जाकर रायशुमारी करनी चाहिए थी ताकि जनता की मंशा भी पता लग सके।

{शिक्षाविद गोपाल दास गांधी का कहना है कि पहले मंत्री व विधायकों को एक बार जनता के बीच जाना चाहिए था क्योंकि उनका वजूद मतदाताओं से है।

दिग्विजय सिंह और कमलनाथ समर्थक बोले- जो कांग्रेस छोड़ेगा, वह गद्दार

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश मावई सहित अधिकांश पदाधिकारी सिंधिया समर्थक हैं। जिलेभर के 100 से अधिक जिला व ब्लॉक स्तर के नेताओं ने सिंधिया के समर्थन में पार्टी से इस्तीफा दे दिया लेकिन दिग्विजय सिंह व कमलनाथ समर्थक इससे आक्रोशित हैं। कांग्रेस नेता अशोक भदौरिया का कहना है कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाना सिंधिया का निजी फैसला है। लेकिन वर्षों से कांग्रेस से जुड़े पदाधिकारी अगर पार्टी छोड़ते हैं तो यह कांग्रेस के साथ गद्दारी है। इसी प्रकार पूर्व नपा उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप मावई, किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश गुर्जर का कहना है कि जिस पार्टी ने सब-कुछ दिया, उसे एनवक्त पर छोड़ना न्यायोचित नहीं है।

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने वाले कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान मिलेगा

ज्योतिरादित्य सिंधिया का भाजपा ज्वाइन करना नि:संदेह हर्ष का विषय है। उनके व उनके समर्थकों के भाजपा में आगमन से पार्टी और मजबूत होगी। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने वाले कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान मिलेगा। भाजपा राष्ट्रवादी विचारधारा वाली पार्टी है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने वाले लोगों को इस दिशा में काम कर पार्टी को और मजबूर करना होगा।
डॉ. योगेशपाल गुप्ता, जिलाध्यक्ष भाजपा

ऐंदल सिंह कंषाना

सुमावली विधायक ऐंदल सिंह के इस्तीफे पर सस्पेंस**

Áजौरा: कैलाश मित्तल, प्रदीप जापथाप (स्व. बनवारी शर्मा के पुत्र), बनवारीलाल शुक्ला, सुनील शर्मा, हरिओम शर्मा

Áसबलगढ़: राजेंद्र मरैया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोपाल गुप्ता, दीपक चौधरी, ित्रलोक चौधरी, संजय फक्कड़

Áपोरसा: राकेश उपाध्याय ब्लॉक अध्यक्ष, राजू सिंह तोमर मंडलम अध्यक्ष नगरा, गिर्राज तिवारी कार्यकारी अध्यक्ष ब्लॉक अंबाह, सोनू सिंह तोमर महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस पोरसा, रामसेवक जाटव वरिष्ठ कांग्रेसी पोरसा, राहुल राठौर पूर्व महामंत्री व पूर्व शहर ब्लॉक अध्यक्ष

Áकैलारस: राजेंद्र शुक्ला अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस, रामलाल धाकड़ जिला महामंत्री, बृजमोहन मरैया जिला सचिव, बनवारीलाल शुक्ला जिला उपाध्यक्ष, नरहरि शर्मा मंडल अध्यक्ष तिलोंजरी, गिर्राज शर्मा पूर्व जनपद सदस्य, मोहन श्रीवास ब्लाॅक उपाध्यक्ष, कप्तान धाकड़ ब्लॉक महामंत्री सहित 75 लोगों की कार्यकारिणी ने इस्तीफे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व जिला कांग्रेस अध्यक्ष को भेजे हैं।


Áमुरैना: करन सिंह जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष, जिनेश जैन जिला महामंत्री, विजय छारी जिला महामंत्री, अनार सिंह तोमर जिला उपाध्यक्ष, विजय छारी जिला महामंत्री, महेंद्र कुमार जैन पूर्व शहर अध्यक्ष, अजय कटारे जिला महामंत्री, अंबरीष शर्मा जिला सचिव कांग्रेस, मनोज कुलश्रेष्ठ शहर ब्लॉक उपाध्यक्ष, रवि माहौर पूर्व शहर ब्लॉक उपाध्यक्ष, प्रशांत शर्मा पूर्व शहर ब्लॉक महामंत्री।

ब्लॉकवार जानिए, कहां-किन पदाधिकारियों ने दिए इस्तीफे**

पूर्व जिलाध्यक्ष करन सिंह जैन के निवास पर कांग्रेस की सदस्यता से सामूहिक इस्तीफे देते कांग्रेसी।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले-**

भाजपा जिलाध्यक्ष बोले-**
खबरें और भी हैं...