- Hindi News
- National
- Morena News Mp News Contractor Will Not Make Two Km Long Road People Said Why Not Break Our House If Not Budget
ठेकेदार नहीं बनाएगा दो किमी लंबी सड़क, लोग बोले- बजट नहीं तो हमारे मकान क्यों तुड़वा दिए
नाला नंबर 1 की सड़क को पुराने बस स्टैंड की पुलिया से आगे नहीं बनाएगा ठेकेदार
21.5 करोड़ की लागत से बनाई जा रहे नाला नंबर 1 की सड़क के निर्माण कार्य को ठेकेदार ने पुराने बस स्टैंड की पुलिया पर लाकर रोक दिया है। ठेकेदार को सड़क बनाने के लिए 7 करोड़ चाहिए लेकिन यह राशि शासन ने मंजूर नहीं की है। उधर...दूसरी ओर नाला के किनारे बसे लोगों का कहना है कि जब बजट नहीं था तो हमारे पक्के मकान क्यों तुड़वा दिए।
नाला नंबर 1 काे भूमिगत करने व उसके ऊपर वन-वे सड़क का निर्माण कराने के लिए 28.5 करोड़ रुपए की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट नगरीय प्रशासन विभाग को भेजी गई थी लेकिन शासन ने 21.5 करोड़ रुपए ही मंजूर किए। 7 करोड़ रुपए की कटौती का असर अब जाकर दिखाई दिया जब ठेकेदार ने पुराने बस स्टैंड की पुलिया तक निर्माण कार्य करने के बाद सड़क को शुक्ला होटल से लेकर अंबाह बाईपास तक बनाने से मना कर दिया है। ठेकेदार का कहना है कि सड़क बनाने के लिए पैसा चाहिए और अपेक्षित बजट न तो शासन ने स्वीकृत किया और ना ही नगर निगम के पास उपलब्ध है। इस हाल में कब्रिस्तान से लेकर पुराने बस स्टैंड की पुलिया तक 2.5 किमी की लंबाई में ही सीमेंट-कांक्रीट सड़क बनाई जाएगी । उधर...दूसरी ओर नाला किनारे बसे लोगों का कहना है कि नगर निगम ने सवा साल पहले हमारे मकानों को अतिक्रमण की परिधि में दर्शाकर उन पर लाल निशान लगा दिए थे। नाला व सड़क बनने की उम्मीद में 100 से ज्यादा लोगों ने अपने आशियाने व दुकानों को तोड़कर पीछे कर लिया लेकिन अब खुलासा हुआ है कि तोड़फोड़ के बाद भी नगर निगम नाला नंबर 1 के ऊपर पुराने बस स्टैंड की पुलिया से लेकर अंबाह बाईपास तक पक्की सड़क का निर्माण नहीं करा रहा है। इससे भवन भी टूटकर छोटे हो गए और पक्की सड़क का लाभ भी नहीं मिला। सिर्फ नाला भूमिगत होने से इस इलाके का विकास ठीक से नहीं हो पाएगा।
भवन टूटने के बाद वहां अब पक्की सड़क नहीं बनाई जा रही है।