- Hindi News
- National
- Porsa News Mp News Corona Virus Distributing Masks To Children In Spring Vihar Colony
कोरोना वायरस: बसंत विहार कॉलोनी में बच्चों को बांटे मास्क
पोरसा | बसंत विहार कॉलोनी समिति के द्वारा बच्चों को मास्क बांटे गए। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष वंदना गुप्ता, राम दुलारी शिवहरे, शशि तोमर, वंदना शिवहरे, ज्योति गुप्ता, इलू शिवहरे, अमित भदौरिया आदि उपस्थित थे। साथ ही बच्चों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए सावधान रहने के लिए तरीके बताए गए। बच्चों को बताया गया कि अपने हाथ साथ रखें यानि अच्छे से धाेएं। सर्दी-जुकाम से पीड़ित व्यक्ति से कुछ दूरी बनाएं रखें। कोई भी परेशानी होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।