- Hindi News
- National
- Morena News Mp News Cousins Who Are Going To Cut Mustard Attacked With An Ax
सरसों काटने जा रहे चचेरे भाइयों पर कुल्हाड़ी से हमला
मुरैना | देवगढ़ थाना क्षेत्र के मोधनी जवाहर गांव में रहने वाले सतेंद्र सिंह पुत्र लालसिंह सिकरवार निवासी मोधनी सावंत ने देवगढ़ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 12 मार्च को दोपहर 2 बजे जब मैं अपने चचेरे भाई जितेंद्र सिंह के साथ खेत में खड़ी सरसों काटने के लिए जाने वाले थे। तभी गांव में रहने वाले जलसिंह पुत्र रामअवतार, उसका बेटा अनुज व जितेंद्र पुत्र श्रीकृष्ण सिकरवार सहित दो अन्य लोग आ गए। पुरानी रंजिश के चलते जलसिंह व उसका बेटा अनुज ने जितेंद्र को गालियां देना शुरू कर दिया। जब जितेंद्र ने गाली देने से रोका तो जलसिंह व उसके बेटे ने जितेंद्र की पीठ पर कुल्हाड़ी से प्रहार किया, जिससे वह जख्मी होकर गिर पड़ा। जब सतेंद्र उसे बचाने के लिए पहुंचा तो आरोपियों ने उसे भी लात-घूसों से पीटा। घटना के बाद ग्रामीणों ने बीच-बचाव कराया और घायल जितेंद्र को जौरा अस्पताल ले गए।