- Hindi News
- National
- Datiya News Mp News Devotees Played Holi With Lord Bhaskar In A Color Made From Flowers
फूलों से बने रंग से भगवान भास्कर संग भक्तों ने खेली होली
_photocaption_उनाव|ये तस्वीर भगवान भास्कर की नगरी उनाव बालाजी की है। शनिवार को यहां रंगपंचमी उत्सव पर मंदिर के बगीचे में लगे पलाश के फूलों से रंग बनाया गया और फिर भगवान भास्कर को अर्पित कर उत्सव का आयोजन शुरू किया गया। यहां पर मंदिर की छत से तीन कढ़ाहों से भक्तों पर रंगों की बारिश की गई। इसके साथ ही पांच क्विंटल अबीर और गुलाल भी उड़ाया गया। वहीं उनाव बालाजी मंदिर प्रबंधन की मानें तो उत्सव में जगह-जगह से आए 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।*photocaption*