पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Morena News Mp News Did Not Mapping Fish Ponds March Salary Of Jaura District Ceo Stopped

मछली तालाबों की मैपिंग नहीं की, जौरा जनपद सीईओ का मार्च का वेतन रोका

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

टीएल बैठक में अनुपस्थित व लापरवाह अफसरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

टीएल बैठक में उपस्थित नहीं होने पर कलेक्टर प्रियंका दास ने कृषि मंडी सचिव एसडी गुप्ता व सीएमओ झुंडपुरा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं मछली तालाबों की मैपिंग का कार्य नहीं कराने पर जौरा जनपद सीईओ का मार्च माह का वेतन आहरित न करने के निर्देश कोषालय अधिकारी को दिए। टीएल बैठक में कलेक्टर प्रियंका दास ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में शिकायतों का लंबित दिखना चिंताजनक है। उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पोर्टल पर आपके विभाग की 26 शिकायतें लंबित हैं। छात्रों ने परीक्षा दी और रिजल्ट में उन्हें अनुपस्थित दिखाया जा रहा है या शून्य दर्शाया गया है। ऐसी शिकायतों का निराकरण जेयू विवि प्रबंधन से चर्चा कर तत्काल निपटाएं। अगले सोमवार तक यह शिकायतें पोर्टल पर नजर नहीं आनी चाहिए। पहाडग़ढ़ जनपद की पोर्टल पर 23 शिकायतें पेंशन की लंबित थीं। इनमें से पात्र शिकायतों का निराकरण कर अपात्रों को पोर्टल से हटाने के लिए कहा गया।

खबरें और भी हैं...