- Hindi News
- National
- Morena News Mp News Emphasize Abolition Of Evil Practices And Encourage Education Sant Harigiri
कुरीतियों को समाप्त करने एवं शिक्षा को बढ़ावा देने पर दें जोर:संत हरिगिरी
संत शिरोमणि श्री हरिगिरि महाराज के आश्रम पर सर्व समाज ने मनाया होली मिलन समारोह
चंबल नदी के किनारे बसे संत हरिगिरि महाराज के आश्रम पर गुरुवार को होली मिलन समारोह मनाया गया। इस कार्यक्रम में सभी समाज के लोग उपस्थित थे। जिन्हें महाराज ने कुरीतियों को समाप्त करने एवं शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में संत हरिगिरि महाराज ने सभी को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इसके बाद उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में 99 फीसदी लोग शराब मुक्त हो चुके हैं। एक प्रतिशत लोग अपवाद स्वरूप बचे हैं, जो कि न के बराबर हैं। इसलिए हम सरकार से आशा करते हैं कि जहां नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है उस क्षेत्र में आबकारी विभाग के ठेका टेंडर नहीं होने चाहिए। संत के इस आवाहन पर ग्रामीणों ने कहा कि हमारे करीब 22 गांव (बाईसी) हैं। जिसमें सर्व समाज निवासरत है और सभी गांवों में नशे पर पूर्णत: प्रतिबंध है। यदि हमारे 22 गांवों में सरकार ने शराब के ठेका/टेंडर खोले तो बाईसी के सभी लोग एकजुट होकर सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे। होली मिलन समारोह में ग्रामीणों ने फूलों एवं गुलाल से होली खेली तथा फाग एवं लोकगीत भी गाये।
होली मिलन समारोह में संत हरिगिरी महाराज।