पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Morena News Mp News Evm Vvpet39s Mockpole On 16 Created Magistrate Monitoring Team

ईवीएम-वीवीपेट का मॉकपोल 16 को, मजिस्ट्रेट-निगरानी दल बनाए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजनीतिक दलों की बैठक हुई, हेल्पलाइन नंबर भी किया जारी

प्रदेश में चल रही सियासी उठापटक के बीच जिला प्रशासन ने जौरा विधानसभा में होने वाले उपचुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव में प्रयुक्त होने वालीं ईवीएम व वीवीपेट का 16 मार्च को मॉकपोल होगा। पहले चरण की चेकिंग सुबह 8 बजे पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी। वहीं क्षेत्र में स्थित मतदान केंद्रों को दुरुस्त कर वहां बिजली, पानी, रैंप आदि इंतजाम सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर प्रियंका दास ने परिवर्तित केंद्रों की जानकारी भी दी।

कलेक्टर ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में कुल 295 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 3 भवन जीर्णशीर्ण होने के कारण इनके भवन परिवर्तन किये गये है। जिनमें मतदान केंद्र 130 अग्रवाल धर्मशाला पूर्वी भाग जौरा को टाउन हाॅल पंप हाउस इस्लाम पुरा रोड जौरा, मतदान केंद्र क्रमांक 131 अग्रवाल धर्मशाला पश्चिमी भाग जौरा को टाउन हाॅल दक्षिणी भाग इस्लामपुरा रोड जौरा और मतदान केंद्र क्रमांक 132 अग्रवाल धर्मशाला पश्चिमी भाग को पुलिस बैरक एसएएफ ग्राउंड जौरा में परिवर्तित किया गया है। कलेक्टर ने सेक्टर ऑफिसर को अपने-अपने क्षेत्र का भ्रमण कर स्थिति का अवलोकन करने के निर्देश भी दिए। यह सेक्टर ऑफिसर मतदाताओं के गांव, मजरे, टोले, जहां मतदान के दौरान खतरा रहता है, उनकी पहचान कर रिपोर्टिंग करेंगे। साथ ही कलेक्टोरेट में एक हेल्पलाइन नंबर 1950 भी चालू कराया गया है। इस पर लोग किसी भी प्रकार की जानकारी या शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

खबरें और भी हैं...