- Hindi News
- National
- Morena News Mp News Ex Servicemen Union Will Celebrate Holi Meet On March 15
पूर्व सैनिक संघ 15 मार्च को मनाएगा होली मिलन समारोह
पूर्व सैनिक संघ 15 मार्च को होली मिलन समारोह मनाएगा। यह फैसला रविवार को हुई सैनिक संघ की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक के बाद संगठन के जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह परमार ने बताया कि इस बैठक में कोरोना वायरस के प्रभाव से बचने के लिए जागरुकता अभियान चलाने का निर्णय भी लिया गया। बैठक का संचालन संगठन के सचिव विजय सिंह सिकरवार ने किया। अंत में अरविंद सिंह ने उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।