पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Morena News Mp News Excellence Pg College Rs 25 Lakh The Building Will Be Repaired Dpr Approved

एक्सीलेंस पीजी कॉलेज: 25 लाख रु. से होगी भवन की मरम्मत, डीपीआर मंजूर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इसी महीने पूरी होगी टेंडर प्रक्रिया, अप्रैल से हाउसिंग बोर्ड कराएगा काम

जाैरा रोड पर संचालित एक्सीलेंस पीजी कॉलेज भवन को दुरुस्त करने के लिए एशियन डवलपमेंट बैंक ने 25 लाख रुपए का बजट मंजूर किया है। इस राशि से चार महत्वपूर्ण काम कराए जाएंगे। जिसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट शासन ने मंजूर कर ली है। इस महीने के अंत तक टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद हाउसिंग बोर्ड अप्रैल से कॉलेज भवन को दुरुस्त् कराने का काम करेगा।

प्राचार्य डाॅ. सीएल गुप्ता ने बताया कि कॉलेज के भवन के 10 क्लासरूम में प्राध्यापकों के बैठने के लिए 10 गुणा 8 वर्गफीट के चबूतरों का निर्माण कराया जाएगा। इससे उन्हें ब्लैकबोर्ड पर अध्ययन कराने में सुविधा होगी। अभी प्राध्यापकों को जमीन पर खडे़ होकर पढ़ाना पड़ रहा है। 25 लाख रुपए की राशि से सभी टॉयलेट अपडेट कराए जाएंगे। महिला प्राध्यापकों समेत छात्राओं के लिए महिला टॉयलेट बनाना भी इस काम में शामिल है। पेयजल के लिए कॉलेज भवन के ऊपर 5000 लीटर क्षमता की पानी की टंकी का निर्माण कराया जाएगा। कॉलेज भवन की बाउंड्रीवॉल को 2.5 फीट ऊंचा कराकर उस पर सुरक्षा के तार फैंसिंग कराई जाएगी। संस्था के प्रवेश द्वार पर चौकीदार के लिए एक रूम का निर्माण कराया जाना भी रिपेयरिंग वर्क में शामिल है। प्राचार्य का कहना है कि निर्माण कार्य के लिए शासन ने हाउसिंग बोर्ड को एजेंसी बनाया है। मार्च के अंत तक टेंडर की प्रक्रिया पूरी करने के बाद बोर्ड अप्रैल से कॉलेज भवन में रिपेयरिंग वर्क शुरू कराएगा।

4.5 करोड़ रुपए से पहली मंजिल पर बनेंगे 20 कमरे

पीजी कॉलेज भवन की पहली मंजिल पर 4.5 करोड़ रुपए की लागत से 20 नए कक्षों का निर्माण कराया जाएगा। जिसमें 14 क्लासरूम, 5 लैब व एक सेमीनार हाॅल शामिल है। यह काम भी अप्रैल से शुरू कराने की तैयारियां हाउसिंग बोर्ड ने की हैं।
खबरें और भी हैं...