- Hindi News
- National
- Morena News Mp News Factory Occupied 35 Million Goods Sold Now Blackmailing Partner
फैक्टरी पर कब्जा कर 35 लाख का माल बेचा, अब ब्लैकमेल कर रही पार्टनर
मामला संत जोधा बाबा बायोफ्यूल प्रोडक्ट प्लांट के बीच चल रहे विवाद का
सरसों की तूरी से गट्टे बनाने के लिए चार पार्टनर द्वारा लगाई गई फैक्टरी के मामले में रोचक मोड़ आया है। अभी तक फैक्टरी की महिला पार्टनर अरुणा प|ी उमेश गुप्ता द्वारा अपने ही पार्टनर पर धोखाधड़ी करने व प्रताड़ित करने के आरोप लगाए जा रहे थे। लेकिन महिला अरुणा गुप्ता के पार्टनर भरत गोयल, कमल किशोर गुप्ता, ललित गुप्ता रामप्रकाश गुप्ता ने पुलिस को दिए आवेदन में शिकायत की है कि फैक्टरी पर अरुणा गुप्ता ने जबरन कब्जा कर रखा है और पिछले 6 महीने की अवधि में फैक्टरी के अंदर रखा तकरीबन 35 लाख रुपए कीमत का माल उन्होंने गुपचुप ढंग से बेच दिया।
पार्टनराें का आरोप है कि महिला ने अपनी गलती को छिपाने के लिए उनके ऊपर सिटी कोतवाली में मारपीट का केस भी दर्ज करा दिया। जबकि उनके द्वारा पार्टनरशिप में खरीदा गया ट्रैक्टर फैक्टरी से गायब कर दिया गया, जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है।
23 लाख का लोन सेंक्शन ही नहीं हुआ, फिर धोखाधड़ी कैसी
संत जोधा बाबा बायोफ़्यूल प्रोडक्ट के पार्टनर भरत गोयल आदि ने बताया कि हमारी पार्टनर अरुणा गुप्ता द्वारा शिकायत की जा रही है कि हमने उनके नाम पर 22 लाख से अधिक राशि का लोन धोखाधड़ी कर एसएफएबीसी से सेंक्शन करा लिया। जबकि इस ऋण के लिए फर्म के सभी पार्टनर ने एप्लाई किया था लेकिन वह सेंक्शन ही नहीं हुआ। इस बात की पुष्टि फर्म के खातों की जांच करके की जा सकती है। फरियादी गणों ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग पुलिस प्रशासन से की है।