- Hindi News
- National
- Morena News Mp News Fight During A Cricket Match Shot Fired Hit In Player39s Chest
क्रिकेट मैच के दौरान झगड़ा, कट्टे से चलाई गोली, खिलाड़ी के सीने में लगी
गंभीर घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल से ग्वालियर रैफर किया गया है
क्रिकेट के दौरान गोपी गांव में गुरुवार की शाम 3 बजे खिलाड़ियों के दो पक्षों के बीच झगड़ा हाे गया। मारपीट के बाद दो युवक हमला करने आए उनमें से आरोपी छोटू तोमर ने कट्टे से फायर किया जिसकी गोली क्रिकेट खेल रहे अर्जुन तोमर के सीने में लगी। उसे गंभीर घायल अवस्था में इलाज के लिए जेएएच में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, सिहौनियां क्षेत्र के गोपी गांव के युवक गुरुवार की शाम 5 बजे से मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे। हार-जीत को लेकर अर्जुन तोमर का छोटू तोमर से विवाद हुआ और मारपीट हो गई। शाम 6.20 बजे आरोपी छोटू तोमर अपने भाई राधेश्याम तोमर को साथ लेकर क्रिकेट मैदान पर आया और अर्जुन तोमर पुत्र शीतल तोमर से गालियां देने लगा। गाली सुनकर अर्जुन ने उन्हें ललकारा तो आरोपी छोटू तोमर ने टारगेट कर अर्जुन पर कट्टे से फायर किया जिसकी गोली अर्जुन ताेमर के सीने को भेद गई। अर्जुन को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां उपचार देकर उसे ग्वालियर रैफर कर दिया गया है। सिहौनियां पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है।
सीने में गाेली लगने से गंभीर घायल अर्जुन ताेमर।