- Hindi News
- National
- Kailaras News Mp News For 10 Years The Name Of A Crook Living In Murar Was Arrested
10 साल से नाम बदलकर मुरार में रह रहा बदमाश गिरफ्तार
मुरैना| कैलारस में चोरी व डकैती डालने की योजना के अपराध में पंजीबद्ध बदमाश बनियां पुत्र रामअख्त्यार गुर्जर को स्पेशल टास्क फोर्स ने शनिवार को पिंटाे पार्क से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया 13 हजार रुपए का इनामी आरोपी 10 साल से नाम बदलकर मुरार क्षेत्र में रह रहा था। जानकारी के मुताबिक, रिठौराकलां के खेरिया गांव में रहने वाले आरोपी बनियां गुर्जर के खिलाफ कैलारस पुलिस ने 2009 में चोरी व डकैती डालने की योजना बनाने के दो मुकदमा दर्ज किए थे। पुलिस कार्रवाई के बाद आरोपी बनियां पुत्र रामअख्त्यार गुर्जर इलाका बदलकर मुरैना जिले से ग्वालियर में शिफ्ट हो गया था। इस बदमाश की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ ने जब उसे तलाशा तो तथ्य सामने आए बनियां अपना नाम बदलकर मुरार क्षेत्र में रह रहा है। टीआई चेतन सिंह बैस व उनकी टीम ने चार दिन की मशक्कत के बाद शनिवार को आरोपी बनियां को पिंटाे पार्क से गिरफ्तार कर लिया।