- Hindi News
- National
- Kailaras News Mp News Give Up Your Bad Habit Of Youth Focus On Your Future Dr Rajesh
युवा नशे की बुरी आदत छोड़ अपने भविष्य पर दें ध्यान: डॉ. राजेश
एक दिवसीय जागरूकता सृजन कार्यक्रम का आयोजन नेहरू युवा केंद्र संगठन मुरैना द्वारा ब्लॉक सबलगढ़ में किया गया, जिसमें युवाओं में नशीली दवाओं के दुरूपयोग की रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम जिला युवा समन्वयक राकेश सिंह तोमर द्वारा किया गया।
मंच का संचालन लक्ष्मीविद्या पीठ स्कूल संचालक मनीष मरैया ने किया। कार्यक्रम संयोजक दिलीप सुमन एवं रामविलास शर्मा एवं स्कूल व्यवस्थापक रहीश खान, बंटी शर्मा एवं रामगोपाल गुप्ता रहे तथा कमल रावत द्वारा युवाओं को नशा नहीं करने की सलाह दी गई तथा डॉ. राजेश शर्मा द्वारा नशे की बुरी आदत को छोड़ के अपने भविष्य पर ध्यान देने अपील की। राकेश तोमर ने कहा की नशा करने से घर गृहस्थी खत्म हो जाती है। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवक शशीकांत मरैया मोनू तथा चेतना बंसल, कैलारस स्वयं सेवक रिंकू यादव, पहाड़गढ़ स्वयं सेवक राहुल शर्मा, हरिओम शर्मा तथा लक्ष्मीबाई मण्डल से पूनम परिहार, निशा मांझी, भगत सिंह युवा मण्डल से शुभम शर्मा, कोलीआ मण्डल से धीरज सिंह जादौन एवं राधाकृष्ण मण्डल से चंद्र कांत मरैया, सौरभ शर्मा अतर सिंह रावत, हेमंत शर्मा, ऋषभ शर्मा गौरव शर्मा, सोनू मरैया अंकुश चौहान, ठाकुर बाबा मण्डल गौरव शर्मा, कार देव बाबा मण्डल से अश्वनी कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।